
ये सिर्फ एक सरकारी आदेश नहीं… ये उन लाखों माता-पिता की आवाज है, जो सालों से चुपचाप लूट सह रहे थे। हर साल बदलती किताबें, हर सीजन नई ड्रेस… और हर बार जेब खाली। अब सवाल ये है—क्या ये फैसला सच में सिस्टम बदलेगा या फिर ये भी एक कागज़ी क्रांति बनकर रह जाएगा?
डीएम का सीधा वार: खेल खत्म!
बुलंदशहर में जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने वो कर दिया, जो लंबे समय से सिर्फ चर्चा में था—एक्शन। जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक के बाद उन्होंने साफ कर दिया 5 साल तक यूनिफॉर्म में कोई बदलाव नहीं। हर साल सिलेबस बदलने पर रोक। एक ही बुकसेलर से खरीदने का दबाव = सीधा एक्शन। बिना अनुमति फीस बढ़ाना = बैन।
किताबों के नाम पर कारोबार
सिस्टम का सबसे बड़ा काला सच यही है— NCERT की सस्ती किताबों को साइडलाइन कर, प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें जबरदस्ती थोप दी जाती थीं। और खेल यहीं खत्म नहीं होता… तय बुकसेलर, मोटा कमीशन, अभिभावकों पर दबाव। KG का कोर्स हजारों में, पहली क्लास का 3500 तक!
बच्चा ABCD सीख रहा है… और सिस्टम करोड़ों की ABCD कमा रहा है।
सोशल मीडिया से सिस्टम हिला
जब माता-पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालना शुरू किया…जब मीडिया ने सवाल उठाए…तभी प्रशासन की नींद खुली। यानी, सिस्टम तब जागा जब जनता ने खुद अलार्म बजाया। अगर जनता चुप रहती… तो ये लूट भी “नॉर्मल” बनी रहती।
नई गाइडलाइन: नियम नहीं, चेतावनी है
डीएम ने साफ कहा, फीस वृद्धि 7.23% से ज्यादा नहीं, CPI + 5% से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं, हर बढ़ोतरी पहले समिति से पास होगी। और सबसे बड़ा हथियार— Complaint Email: feecommitteebsr@gmail.com
अब शिकायत सिर्फ गुस्सा नहीं… एक्शन का ट्रिगर बनेगी।
नियम तोड़े तो सीधा वार
अब खेल सीधा है:

- पहली गलती → ₹1 लाख जुर्माना
- दूसरी गलती → ₹5 लाख
- तीसरी बार → मान्यता रद्द
यानी अब “Warning” नहीं… “Counting Down” शुरू। तीन स्ट्राइक के बाद आउट… और इस बार अंपायर सरकार है।
क्या ये पूरे यूपी में लागू होगा?
यह फैसला सिर्फ बुलंदशहर तक सीमित रहेगा या पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगा? क्योंकि सच ये है यही खेल हर जिले में चल रहा है। हर माता-पिता यही दर्द झेल रहा है। अगर ये नियम पूरे राज्य में लागू हो जाए… तो शिक्षा सच में “सेवा” बन सकती है।
असली पीड़ा कौन समझेगा?
एक मध्यमवर्गीय पिता की सोचिए— जो अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा सिर्फ फीस, किताब और ड्रेस में खर्च कर देता है।
एक मां की सोचिए— जो हर साल नई ड्रेस के लिए बजट काटती है।
शिक्षा अगर बोझ बन जाए… तो सपने सबसे पहले टूटते हैं।
बुलंदशहर में जो हुआ, वो एक शुरुआत है…लेकिन असली लड़ाई अभी बाकी है। क्योंकि सवाल सिर्फ स्कूलों का नहीं— पूरे सिस्टम का है, जहां “Education” धीरे-धीरे “Business Model” बन चुका है। अगर अब भी सिस्टम नहीं बदला… तो अगली पीढ़ी किताबों से नहीं, बिलों से डरकर बड़ी होगी।
ट्रंप की डेडलाइन खत्म! मिसाइलों के बाद सीजफायर- क्या वाकई खत्म हुई जंग
