भैया-बाबा मंत्री की कुर्सी पर! यूपी में “सैफईकरण” का भाजपाकरण?

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

“राज तो अब सिर्फ मंत्री जी का नहीं, बेटा-बेटी, भैया-बाबा भी अब शासन में आधिकारिक हैं – बाकायदा जिला प्रशासन से प्रोटोकॉल समेत!”

नेताजी बनें मंत्री… मंत्री जी बनाएं परिवार को ‘प्रोक्सी बॉस’?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया ट्रेंड – अगर आप मंत्री हैं, तो बस अकेले क्यों चलें? साथ लाएं बेटा, बेटी, भाभी, भैया, बाबूजी और बबलू भी!

जी हां, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यालय से जुड़ी खबरों के अनुसार, उनके परिजनों को – खासकर पुत्र और पुत्री को लेकर प्रशासन ने बाकायदा प्रोटोकॉल जारी किया है। यानी दफ्तर उनका, दस्तख़त मंत्री जी का और दबदबा बच्चों का!

प्रोटोकॉल नहीं, पारिवारिक पासपोर्ट बन रहा है!

दफ्तर में आईएएस, पीसीएस और पुलिस अफसरों की लाइन, लेकिन सबसे ऊपर नाम आता है – “मंत्री जी के सुपुत्र/सुपुत्री” का। उनसे मिलने से पहले सीओ और एसडीएम को time-slot लेना होता है।

सरकारी कार्यालय अब लगने लगे हैं सैफई की तर्ज़ पर — फर्क सिर्फ इतना कि यहां भगवा टिंट है!

सैफई + बादलपुर = बीजेपी का नया घरेलू मॉडल?

सपा को लेकर बीजेपी के नेता अक्सर सैफई परिवारवाद को कोसते रहे। बसपा को मायावती के ‘परिवार विहीन परिवार’ पर घेरा गया। लेकिन अब लगता है कि बीजेपी ने “सैफईकरण” का भाजपाकरण कर लिया है!

विपक्ष से पूछिए:

“सैफई में नेताजी का बेटा एमएलए, पोता चेयरमैन और भतीजा थानेदार। अब बीजेपी में भी तो कुछ ऐसा ही चल रहा है न?”

बीजेपी का “परिवारवाद-मुक्त” नारा सिर्फ मंच तक था?

बीजेपी ने लंबे समय तक “परिवारवाद के खिलाफ” मोर्चा खोल रखा था। लेकिन अब अंदर ही अंदर पार्टी के नेताओं के परिवार

मंत्री = MLA
बेटा = VIP
बेटी = रणनीतिक सलाहकार
भतीजा = मीडिया मैनेजर

और इन सभी को प्रोटोकॉल?

अब ‘बाबा का बुलडोज़र’, ‘बेटे की स्कॉर्पियो’ में तब्दील हो रहा है।

प्रशासन बना पर्सनल स्टाफ?

सरकारी अफसरों की हालत ये है कि…कोई अधिकारी यदि मंत्री के बेटे को समय न दे…तो ट्रांसफर की चिट्ठी अगले हफ्ते टेबल पर!

नेताजी नहीं, ‘परिवार जी’ चलाएंगे यूपी!

जिस ‘परिवारवाद’ पर बीजेपी सपा-बसपा को घेरती थी, अब वो खुद उसी रास्ते पर तेजी से चल पड़ी है। “विकास” की जगह अब “वंशवाद” को ही मान्यता मिल रही है।

सवाल सिर्फ इतना है:

“क्या ‘योगी मॉडल’ भी अब ‘वंशवादी VIP मॉडल’ बन जाएगा?”
या फिर CM योगी खुद इस ‘दफ्तर के डीएनए’ को टेस्ट में भेजेंगे?

नवरात्र में योगी का ‘राजनीतिक महायज्ञ’! मंत्री पूजा पाल बनेंगी फायर ब्रांड देवी?

Related posts

Leave a Comment