
बिहार सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 सितंबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की, जिसके तहत 50 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की पहली किस्त भेजी जा रही है।
अब महिलाएं सिर्फ “दीदी” नहीं रहेंगी, बल्कि “CEO दीदी” बनने की राह पर हैं!
कितना पैसा, कितनी महिलाएं, और क्यों?
योजना के तहत हर परिवार से 1 महिला को ₹10,000 मिलेंगे। कुल ₹5,000 करोड़ की राशि का होगा वितरण। DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए पैसा सीधे खाते में आएगा। योजना का मकसद है महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना। खेती से लेकर सिलाई, पशुपालन से लेकर पापड़ उद्योग – अब महिलाएं खुद का बिज़नेस कर सकेंगी, वो भी सरकारी निवेश से!
कहां-कहां मनाया जाएगा ‘दीदी दिवस’?
राज्य से लेकर ग्राम पंचायत तक हर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे- 38 जिलों में DMs की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम। 534 प्रखंड मुख्यालयों में BDO की अध्यक्षता में। 1680 संकुल स्तर पर कम से कम 200 महिलाएं जुटेंगी। 70,000 ग्राम संगठन स्तर पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था। अब पंचायत में सिर्फ शादी-ब्याह का जश्न नहीं, “रोजगार उत्सव” भी होगा!
योजना का असली मकसद क्या है?
योजना का फोकस- महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने में मदद करना। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों की महिलाओं को लाभ पहुंचाना। महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना। अब “मंज़िलें उन्हीं को मिलती हैं जो सपने देखते हैं” – और नीतीश सरकार ने 10 हज़ार की नींव रख दी है।
पात्रता:
परिवार में पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे, 18 से 60 वर्ष की महिलाएं, आयकर दाता न हों, सरकारी सेवा में न हों। जीविका SHG से जुड़ी हों या जुड़ने को तैयार हों। याद रखें – दीदी बने रहो, लेकिन अब “बिजनेसवाली दीदी” बनो!

आवेदन कैसे करें?
ग्रामीण क्षेत्र:
जीविका SHG से जुड़ी महिलाएं ग्राम संगठन में आवेदन करें। ग्राम संगठन में विशेष बैठक में आवेदन स्वीकार होगा। जो महिलाएं SHG से नहीं जुड़ी हैं, पहले जुड़ें, फिर आवेदन करें।
शहरी क्षेत्र:
www.brlps.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन। पहले से जुड़ी महिलाओं को दोबारा आवेदन की ज़रूरत नहीं।
अब तक कितनी दीदियों ने किया आवेदन?
1 करोड़ 5 लाख महिलाएं कर चुकी हैं आवेदन। 1.4 लाख नई महिलाएं SHG में जुड़ने को तैयार। बिहार में अब “हर घर कुछ करता है – और हर दीदी कुछ बनाती है!”
“CM योगी बोले – GST कम हुआ है, अब रेट लिस्ट में भी दिखना चाहिए!”