गुरुवार का ग्रह-गेम: किसकी चमकेगी किस्मत और कौन रहेगा अलर्ट मोड में?

आज पौष माह, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि है। दिन पर विष्णु भगवान और देवगुरु बृहस्पति का विशेष प्रभाव रहेगा। आज का दिन बन रहा है विष्टि, शकुनि और चतुष्पाद करण, साथ में अनुराधा-ज्येष्ठा नक्षत्र और धृति-शूल योग

नवग्रहों की चाल आज कई राशियों को सीधा लाभ दे सकती है, तो कुछ को सावधानी का अलर्ट भी दे रही है।

मेष राशि (Aries)

आज आलस्य आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। शरीर थका-थका रहेगा लेकिन मन किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग करेगा।
गुस्सा + जुबान = नुकसान, इसलिए बोलने से पहले सोचें। अनैतिक शॉर्टकट से दूरी ही समझदारी है।

वृषभ राशि (Taurus)

सरकारी या प्रशासनिक मामलों में उलझन संभव है। खर्च उम्मीद से ज्यादा होगा, जेब थोड़ा हल्की रह सकती है। लेकिन Business Owners के लिए दिन पॉजिटिव है, काम में ग्रोथ दिखेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

संतान को लेकर चिंता रहेगी, मन भटका-भटका रहेगा। अगर यात्रा का प्लान है तो आज टालना बेहतर रहेगा। घर में किसी बात पर cold war हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

मानसिक बेचैनी के कारण decision लेने में confusion रहेगा। इसका असर करियर और फाइनेंस पर पड़ सकता है, इसलिए आज कोई बड़ा फैसला न लें।

सिंह राशि (Leo)

पति-पत्नी के रिश्ते में warmth बढ़ेगी। बिजनेस में बदलाव करने का सही समय है, लेकिन बच्चे या परिवार का कोई सदस्य आपको सोच में डाल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

बच्चों से जुड़ी good news मिल सकती है। मुश्किलें आज आपसे दूरी बनाए रखेंगी। बड़ा लेन-देन करने से पहले elders की सलाह ज़रूरी।

तुला राशि (Libra)

आज अपनी ही मेहनत पर पानी फेरने जैसी स्थिति बन सकती है, सतर्क रहें। दिन के अंत तक नया स्टार्टअप या कुछ बड़ा करने का मन बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

विवाहित जातकों के लिए दिन थोड़ा नाजुक है, मतभेद संभव हैं। लेकिन मन से किया गया हर काम सफल होगा और शाम तक good news + strong finances का योग है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज किस्मत आपके साथ है ऑफिस में बॉस खुश रहेंगे, प्रमोशन के संकेत हैं। घर का माहौल friendly और positive रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

दिन रहेगा full joy & success mode में। सेहत अच्छी, कामों में सफलता और घर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

अच्छी खबर मिल सकती है Negative सोच से दूरी रखें और किसी भी तरह के विवाद में न उलझें, वरना दिन खराब हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

बिना सोचे-समझे फैसला भारी पड़ सकता है। किसी से गलतफहमी संभव है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, खासकर eyes related issue शाम तक परेशान कर सकता है।

आज का गुरुवार कई राशियों के लिए opportunity day है, तो कुछ के लिए alert day। विष्णु जी की पूजा और गुरु बृहस्पति को पीला दान करना शुभ रहेगा।

Bihar Politics: ‘लापता तेजस्वी यादव’ पोस्टर से मचा सियासी हंगामा

Related posts

Leave a Comment