बटन से बूथ तक ‘टाइट कंट्रोल’… क्या इस बार डर नहीं, भरोसा जीतेगा चुनाव?

संजीव पॉल
संजीव पॉल

यह चुनाव सिर्फ पार्टियों का नहीं… भरोसे का टेस्ट है। जहां उंगली EVM पर जाएगी, वहां सिस्टम की साख दांव पर होगी।
सवाल सीधा है—क्या इस बार डर नहीं, लोकतंत्र जीतेगा?

ईवीएम पर ‘जीरो टॉलरेंस’

पहली ही लाइन में नियम तलवार की तरह साफ—कोई टेप, गोंद, रंग, स्याही, परफ्यूम… कुछ भी नहीं। Election Commission of India ने प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर उम्मीदवार का बटन साफ दिखे और छेड़छाड़ का slightest संकेत भी मिले तो तुरंत रिपोर्ट हो। यह सिर्फ तकनीकी गाइडलाइन नहीं—यह चुनावी ईमानदारी की फायरवॉल है। इस बार ‘एक बटन’ भी संदिग्ध हुआ, तो पूरा बूथ संदिग्ध माना जाएगा।

गड़बड़ी = अपराध, सीधा री-पोल

किसी भी तरह की छेड़छाड़ मिली तो मामला सीधे चुनावी अपराध की श्रेणी में जाएगा। रिपोर्ट होते ही सेक्टर ऑफिसर से लेकर रिटर्निंग ऑफिसर तक अलर्ट, और जरूरत पड़ी तो पुनर्मतदान। यह मैसेज साफ है—“जुगाड़” का जमाना खत्म, अब “जवाबदेही” का वक्त। अब गलती नहीं, कार्रवाई दिखेगी।

हर स्तर पर ‘लॉकडाउन’ जैसी तैयारी

सुरक्षा, निगरानी और कार्रवाई—तीनों पहियों पर चुनाव दौड़ रहा है। संवेदनशील इलाकों में 2-व्हीलर बैन, 100% लाइव वेबकास्टिंग, और हर बूथ पर नजर। अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी सिर्फ सुरक्षा नहीं, मनोवैज्ञानिक भरोसा भी है। बूथ अब सिर्फ वोटिंग स्पॉट नहीं, हाई-सिक्योरिटी जोन है।

पोलिंग बूथ का नया ‘अपग्रेड’

पहली बार हाई-राइज बिल्डिंग्स में करीब 75 पोलिंग बूथ—मतदाता अपने ही कॉम्प्लेक्स में वोट दे सकेगा। कुल 80,000 बूथ, और हर बूथ पर 800–900 वोटर्स की लिमिट—भीड़ कम, नियंत्रण ज्यादा। यह सुविधा नहीं, turnout बढ़ाने की स्मार्ट चाल है। वोटिंग को घर के दरवाजे तक लाकर, सिस्टम ने दूरी कम कर दी है।

2.5 लाख जवान, हर गली पर नजर

करीब 2,400 कंपनियां… यानी लगभग 2.5 लाख जवान। फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन और ‘confidence building’—हर कदम पर presence। मतगणना तक 200 कंपनियां तैनात रहेंगी, और 500 अतिरिक्त रिजर्व में। इस बार सुरक्षा सिर्फ दिखेगी नहीं, महसूस भी होगी।

प्रशासनिक फेरबदल: ‘न्यू गेम, न्यू टीम’

SP, DM, पुलिस कमिश्नर से लेकर DGP तक—कई अहम पोस्टिंग बदली गईं। संवेदनशील इलाकों में विशेष प्रेक्षक, और समन्वय के लिए नोडल सिस्टम। यह संदेश साफ—पुराने समीकरण हटे, नया संतुलन लागू। निष्पक्षता के लिए कुर्सियां बदलीं, ताकि नतीजे न बदलें।

डिजिटल निगरानी: हर क्लिक पर कंट्रोल

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर—7000+ URL पर कार्रवाई। cVIGIL से रियल-टाइम शिकायत, और 3 लाख से ज्यादा केस निपटाए जा चुके। FSTs और SSTs जमीन पर, डेटा स्क्रीन पर—दोनों तरफ पहरा। फेक न्यूज का स्पीड ब्रेकर अब सिस्टम के हाथ में है।

प्रलोभन पर प्रहार: ₹427 करोड़ की जब्ती

नकदी, शराब, ड्रग्स, फ्री गिफ्ट—सब पर कड़ा शिकंजा। ESMS सिस्टम के जरिए ट्रैकिंग और तुरंत कार्रवाई। ₹427 करोड़ से ज्यादा की जब्ती—यह आंकड़ा सिर्फ नंबर नहीं, इरादा दिखाता है। इस बार वोट की कीमत ‘नोट’ से नहीं तय होगी।

पारदर्शिता की ‘डबल लॉक’

वेबकास्टिंग में गड़बड़ी? सीधा री-पोल। ड्राई डे—ताकि शराब आधारित प्रलोभन पर ब्रेक लगे। हर स्टेप का एक ही मकसद—डर हटे, भरोसा टिके। यह चुनाव सिर्फ परिणाम नहीं, प्रक्रिया की विश्वसनीयता का इम्तिहान है।

लोकतंत्र का लिटमस टेस्ट

2026 का बंगाल चुनाव एक साइलेंट मैसेज देगा— क्या भारत का चुनाव तंत्र दबाव से ऊपर उठ चुका है? Election Commission of India ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है—नियम, निगरानी, सुरक्षा, तकनीक। अब बारी है उस उंगली की… जो EVM पर बटन दबाएगी। इस बार चुनाव शांतिपूर्ण रहा, तो यह जीत किसी पार्टी की नहीं—लोकतंत्र की होगी।

CCTV में कैद था खौफनाक रात! पिता बना जल्लाद—जुड़वां बेटियों का कत्ल

Related posts

Leave a Comment