गया : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन सुषमा देवी की बुधवार दोपहर गया जिले के टेटूआ गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राथमिक जांच में सुषमा के पति रमेश कुमार पर हत्या का आरोप लगा है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हत्या के वक्त घर पर मौजूद थे बच्चे और बहन पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। जब सुषमा देवी अपने घर में थीं, तभी उनके पति…
Read MoreAuthor: News desk
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल हुए ये दिग्गज नेता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी हो सकती है। इस पद के लिए पार्टी के भीतर नामों की चर्चा तेज़ हो गई है और कई दिग्गज नेताओं के नाम इस दौड़ में सामने आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में एक महिला नेता का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। ये हैं रेस में शामिल प्रमुख नाम विजय बहादुर पाठक पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठनात्मक अनुभव रखने वाले विजय बहादुर…
Read Moreआगरा: ढाई साल में एक महिला ने 25 बार दी डिलीवरी और 5 बार कराई नसबंदी
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर एक ही नाम की महिला को रिकॉर्ड में ढाई साल में 25 बार प्रसव और 5 बार नसबंदी कराने वाली दिखाया गया। इतना ही नहीं, उसके खाते में सरकारी योजनाओं के तहत 45,000 रुपये भी ट्रांसफर कर दिए गए। ऑडिट के दौरान खुली पोल, रिकॉर्ड देख उड़ गए होश यह घोटाला तब उजागर हुआ जब स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी फतेहाबाद का नियमित ऑडिट करवाया।जैसे-जैसे दस्तावेजों की…
Read Moreसैफ मामला: आरोपी के खिलाफ 1000 पन्नों की चार्जशीट, फिंगरप्रिंट से हुई पुष्टि
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बांद्रा कोर्ट में एक हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कई महत्वपूर्ण फॉरेंसिक और भौतिक सबूतों को शामिल किया गया है, जो इस मामले में आरोपी शरीफुल इस्लाम की संलिप्तता की पुष्टि करते हैं। एक ही चाकू के तीन टुकड़े पुलिस जांच में सामने आया कि घटना स्थल से बरामद चाकू के तीन टुकड़े — एक सैफ के शरीर से, दूसरा आरोपी के पास से और…
Read Moreयूपी : बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन, बदल रही तस्वीर
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ शानदार परिणाम दे रही है। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष की आयु वाले युवाओं को बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है, जिससे वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। महाराजगंज बना रोल मॉडल, टारगेट से आगे निकला इस योजना में महाराजगंज जिले ने सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। जहां जिले को 1,000 प्रोजेक्ट्स का लक्ष्य मिला था, वहां 1,028 प्रोजेक्ट्स…
Read Moreपाकिस्तान : पहली बार बैसाखी पर भारतीय श्रद्धालुओं को दिए रिकॉर्ड वीजा
नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार ने इस साल बैसाखी पर्व पर एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 50 वर्षों में पहली बार 6,751 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया है। यह संख्या भारत-पाकिस्तान के बीच 1974 के धार्मिक प्रोटोकॉल समझौते में तय 3,000 तीर्थयात्रियों की सीमा से कहीं अधिक है। इस निर्णय को लेकर पाकिस्तान सरकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा रही है। विशेष अनुरोध पर जारी हुए अतिरिक्त वीजा पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय और इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) के विशेष अनुरोध पर 3,751 अतिरिक्त वीजा…
Read Moreअयोध्या में राम भक्तों को जल्द मिलेगा राम दरबार के दर्शन का सौभाग्य
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में एक और ऐतिहासिक कदम जुड़ने जा रहा है। अब तक जहां रामलला बाल रूप में मंदिर के भूतल पर विराजमान हैं और करोड़ों भक्तों को दर्शन दे रहे हैं, वहीं अब मई 2025 में मंदिर के प्रथम तल पर “राम दरबार” की स्थापना की जाएगी। इस दरबार में भगवान श्रीराम राजा स्वरूप में विराजेंगे, साथ में माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी भी दर्शन देंगे। 98 फीसदी पूरा हुआ मंदिर निर्माण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर…
Read Moreलखीमपुर खीरी में बोले भागवत, महापुरुषों ने की भारतीय संस्कृति की रक्षा
लखीमपुर : कबीरधाम सत्संग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भारतीय संस्कृति की रक्षा में महापुरुषों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए अपने जीवन को इस तरह से जीने की आवश्यकता है, जिससे समाज और राष्ट्र का भला हो सके। भागवत के अनुसार, भारतीय संस्कृति के तत्व न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को शुद्ध करते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की भलाई के लिए भी आवश्यक हैं। आत्मशुद्धि और सेवा का महत्व डॉ.…
Read Moreसेंट जोसफ कॉलेज को बीएसए का नोटिस: 31 सवालों का जवाब मांगा
प्रयागराज : सेंट जोसफ कॉलेज को बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) प्रवीण कुमार तिवारी ने 31 सवालों का जवाब देने के लिए नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कॉलेज की मान्यता, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, और अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत पर कार्रवाईशिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सेंट जोसफ कॉलेज 1884 से बिना मान्यता के चल रहा है, और यहां पढ़ाने वाले शिक्षक केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता के अनुसार नहीं हैं। इसके अलावा, छात्रों की उपस्थिति मैन्युअल तरीके से ली जाती है और आईकार्ड भी…
Read Moreपूर्वी यूपी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना, देखें लिस्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी 9, 10 और 11 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन तिथियों में अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, और चंदौली सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना की जानकारी दी है। तापमान में कमी की संभावनाइसके अलावा, कुछ अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में थोड़ी कमी आने का…
Read More