नया साल, पुरानी धमकी! आसिम मुनीर बोले– जवाब ठोस होगा, भारत ने दिखाया सबूत

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

जहां पूरी दुनिया New Year 2026 की सुबह शांति, उम्मीद और विकास की बातें कर रही थी, वहीं पाकिस्तान ने परंपरा निभाते हुए साल की शुरुआत धमकी भरे सुर से की।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर (CDF Asim Munir) ने बिना भारत का नाम लिए ऐसी चेतावनी दे डाली, जिसका संदेश नई दिल्ली से लेकर global diplomatic circles तक साफ समझ लिया गया।

GHQ से आया सख्त बयान

रावलपिंडी स्थित General Headquarters (GHQ) में बलूचिस्तान पर आयोजित 18वीं राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान आसिम मुनीर ने कहा— “अगर पाकिस्तान की संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चुनौती दी गई, तो जवाब ठोस और निर्णायक होगा।”

यह बयान ऐसे वक्त आया है जब पाकिस्तान खुद:

  • आर्थिक बदहाली
  • राजनीतिक अस्थिरता
  • आतंकी हिंसा
  • बलूचिस्तान संकट

से जूझ रहा है।

शांति की बात, लेकिन तेवर वही पुराने

आसिम मुनीर ने एक ही सांस में Peace & Stability की बात भी की और दूसरी सांस में Warning Mode ON कर दिया।

यानी संदेश साफ था— “हम शांत हैं… लेकिन सिर्फ बोलने में।”

यही पाकिस्तान की foreign policy का सबसे पुराना paradox है।

बलूचिस्तान हिंसा का ठीकरा भारत पर

अपने भाषण में पाक सेना प्रमुख ने बलूचिस्तान की हिंसा के लिए “India-backed elements” को जिम्मेदार ठहराया।

बिना किसी सबूत के आरोप, लेकिन मंच, माइक और मीडिया पूरी तैयारी में।

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को रोका जा रहा है। आतंकवाद फैलाया जा रहा है। पाक सेना “सख्ती से कार्रवाई” करेगी।

India Hits Back: ISI Drone Network Exposed

पाक बयानबाजी के बीच भारत की ओर से भी Measured but Strong Response सामने आया। पंजाब के DGP गौरव यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा—ISI ड्रोन के जरिए, हथियार और गोला-बारूद, पंजाब में भेज रही है।

यह भारत के खिलाफ Proxy War का हिस्सा है।

Punjab को अस्थिर करने की नाकाम साजिश

डीजीपी के मुताबिक पाकिस्तान की कोशिश है कि पंजाब को अशांत दिखाया जाए। Grenade attacks और हथियार तस्करी करवाई जाए लेकिन उन्होंने साफ कहा— “Punjab Police और security agencies पूरी तरह alert हैं, हर साजिश को नाकाम किया जा रहा है।”

 

नया साल, नई उम्मीदें…और पाकिस्तान की तरफ से वही पुरानी स्क्रिप्ट। Difference बस इतना है— अब भारत audience नहीं, director बन चुका है।

भारत का बम डिस्पोजल स्टैंडर्ड, IED और ग्रेनेड अब नहीं कर पाएंगे नुकसान

Related posts

Leave a Comment