उन्नाव।सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री राजेश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम के साथ थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत नवाबगंज टोल प्लाजा पर विशेष जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ट्रक, डंपर सहित अन्य भारी वाहनों के आगे एवं पीछे रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए गए, जिससे कोहरे एवं कम दृश्यता की स्थिति में अन्य वाहन चालकों को वाहनों की दूरी एवं स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके तथा संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इस दौरान वाहन चालकों को कोहरे में निर्धारित गति सीमा के अनुरूप वाहन चलाने, वाहनों पर रेडियम स्टीकर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा आवश्यकतानुसार येलो लाइट्स का उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित दूरी बनाए रखने, जल्दबाजी एवं लापरवाही से वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।उन्नाव पुलिस की अपील: कोहरे के दौरान वाहन धीमी एवं नियंत्रित गति से चलाएं, पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा वाहन पर रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टीकर एवं उपयुक्त लाइट्स का प्रयोग अवश्य करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकती है।
