शादी की खरीदारी कर लौट रही महिला की मौत, उन्नाव में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति घायल, शादी ड्राइवर फरार

उन्नाव,के मौरावां थाना क्षेत्र में पारा मोड़ के पास शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। दोनों परिवार में होने वाली शादी के लिए खरीदारी कर घर लौट रहे थे। घायल पति को अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौरांवा निवासी संतोष (27) खेती-किसानी करते हैं। उनके चाचा की बेटी सपना की शादी 2 दिसंबर को होनी है। इसी के लिए संतोष अपनी पत्नी रूमी (24) के साथ बाजार से कपड़े और अन्य सामान खरीदने गए थे। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।परिजनों के मुताबिक, ट्रैक्टर विनोद पांडे चला रहे थे। टक्कर लगने से दंपती सड़क पर गिर गए। रूमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष को अंदरूनी चोटें आईं।

परिजनों ने उनके फ्रैक्चर होने की भी बात कही है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में वह घर लौट आए। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने संतोष से बाइक की चाबी मांगी। इसके बाद अस्पताल ले जाने के लिए अपनी गाड़ी लाने की बात कहकर मौके से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी दी। रूमी और संतोष की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी प्रिया है।

Related posts