उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई वक्ताओं ने उन्हें दृढ़ प्रतिज्ञ नेता बताया जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा जी के नाम अनेकों ऐतिहासिक फैसले इतिहास में दर्ज हैं प्रिवीपर्स समाप्त करना बैंकों का राष्ट्रीयकरण सहित अनेको फैसलों से देश की जनता लाभान्वित हो रही है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि देश की गुप्तचर एजेंसी ने उन्हें अपने ही अंगरक्षकों से जान का खतरा होने की सूचना दी थी लेकिन उन्होंने अपने अंगरक्षकों को इसलिए नहीं हटाया क्योंकि एक संप्रदाय विशेष से लोगों का विश्वास उठ जाता जान दे दी लेकिन विश्वास को कायम रखा आयरन लेडी होने का प्रमाण देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति को उनके ही व्हाइट हाउस में ललकारते हुए कहा था कि पाकिस्तान के मामले में आप हस्तक्षेप ना करें और मीटिंग बायकाट करके वह बाहर चली आई थी ऐसी थी हमारी आयरन लेडी इंदिरा गांधी
समारोह को उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी आशुतोष मिश्रा कैप्टन राहुल तिवारी युसूफ रफी फारुकी खुर्रम आभा वर्मा बाबूराम निषाद कन्हई कुरील संजीव श्रीवास्तव अजय गौतम आशुतोष मिश्रा कमलेश तिवारी पुत्ती लाल वर्मा ने भी संबोधित किया संचालन महामंत्री एडवोकेट अजय गौतम ने किया
