झांसी।थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत अभि० – दीपक पुत्र अरूण कुमार उम्र करीब 28 वर्ष नि० ग्राम बड़वार थाना टोड़ीफतेहपुर जनपद झाँसी द्वारा स्वयं की पत्नी रिंकी के साथ मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत 141/26 धारा 115(2)/352/351 (3) BNS पंजीकृत किया गया था। तथा अभियुक्त रामसेवक श्रीवास पुत्र पंचमलाल उम्र करीब 32 वर्ष नि0 मु० बड़ागंज कस्बा व थाना टोड़ीफतेहपुर जनपद झाँसी द्वारा अपने भाई मनोहर पुत्र पंचम को गाली गलौज करने के सम्बन्ध सूचना प्राप्त हुई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविन्द कुमार व क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष टोड़ी फतेहपुर पवन जायसवाल ने अभियुक्त-दीपक पुत्र अरूण कुमार उम्र करीब 28 वर्ष ,ग्राम बड़वार थाना टोड़ीफतेहपुर जनपद झाँसी 2- रामसेवक श्रीवास पुत्र पंचमलाल उम्र करीब 32 वर्ष, बड़ागंज कस्बा व थाना टोड़ीफतेहपुर को अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
