पूर्व पालिका अध्यक्ष इजहार खां गुड्डू का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी इजहार खां ‘गुड्डू’ का जन्मदिन उनके आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, समर्थकों, मित्रों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


जन्मदिन समारोह के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा इजहार खां ‘गुड्डू’ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके साथ खुशियां साझा कीं और जन्मदिन को यादगार बनाया। इस मौके पर इशरत अली उर्फ मुनारे प्रधान, रिफाकत अली मिस्त्री, डॉक्टर तस्कीन खान, अब्दुल कादिर, समाजसेवी फजलुर्रहमान, सिराज, राकी अल्वी, अंसार कॉस्मेटिक, अरसलान सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने इजहार खां ‘गुड्डू’ को बधाई देते हुए कहा कि जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का अवसर ही नहीं, बल्कि अपनों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का भी एक खूबसूरत मौका होता है। समारोह में लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इजहार खां ‘गुड्डू’ के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन, तरक्की और लंबी उम्र की दुआएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, अपनापन और उत्साह का वातावरण बना रहा।

Related posts