झांसी।पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश, लखनऊ विनोद के. सिंह के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नोडल अधिकारी साइबर क्राइम जनपद झाँसी सुश्री असमा वकार के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों के पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में साइबर पीड़िता आवेदक श्री देशराज पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम दुरवई थाना टोडी फतेहपुर जनपद झाँसी साइबर पीड़ित के साथ साइबर ठगी (यूपीआई फ्रॉड) में त्वरित कार्यवाही करते हुए धनराशि को होल्ड करवाकर MRM पोर्टल के जरिये कुल धनराशि 7000/रुपये उपरोक्त साइबर पीड़ित को वापस कराई गई।
