आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने कस्बा भगवंतनगर थाना बिहार के मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की गयी चेकिंग

उन्नाव।दीपावली पर्व के दृष्टिगत श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार श्री प्रदीप कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर द्वारा थाना बिहार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भगवंतनगर के मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस की सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही देशी शराब की दुकानों व पटाखों की दुकानों को चेक किया गया तथा थाना प्रभारी बिहार को बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने सहित कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts