झांसी। शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अपराह्न 1:30 बजे प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। इसमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के कार्यक्रम, मतदेय स्थलों की संख्या और मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं संशोधन कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इस दौरान 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
