डीएम एसपी ने घायल महिलाओं एवं बच्चों का लिया हालचाल, सभी को सुरक्षित गंतव्य के लिए किया रवाना

उन्नाव। थाना अचलगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैंसई के पास उन्नाव-लालगंज हाईवे पर एक ई-रिक्शा पंचर हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में उतर गया तथा एक बाउंड्री से टकरा गया। ई-रिक्शा में कुछ महिलाएं एवं बच्चे सवार थे।

इसी दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील जिलाधिकारी उन्नाव श्री घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह मय हमराह पुलिस बल मौके पर रुके तथा तत्काल ई-रिक्शा में सवार सभी महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

अधिकारियों द्वारा सभी का कुशलक्षेम जाना गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।तत्पश्चात सभी महिलाओं एवं बच्चों को अन्य वाहन की व्यवस्था कर सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Related posts