झाँसी।हरदोई जनपद की पुलिस एक मामले में एनबीडब्ल्यू के तामीला हेतु काली सरकार उर्फ प्रदीप शुक्ला को तामील कराने हेतु मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में आई हुई थी।
थाना मऊरानीपुर के उ0नि0 प्रान्जल सिंह के साथ काली सरकार के मंदिर पर गई, जहाँ पर काली सरकार नहीं मिले तो पूर्व में जब काली सरकार उर्फ प्रदीप शुक्ला को हरदोई पुलिस ले गई थी तो ग्राम कुरैचा निवासी शिवेन्द्र नामक व्यक्ति काली सरकार उर्फ प्रदीप शुक्ला को अपनी सुपुर्दगी में वापस ले आए थे।
उक्त शिवेन्द्र की तलाशी में पुलिस जब उनके ढाबे पर पहुँची और शिवेन्द्र से काली सरकार के बारे में जानकारी करने हेतु हरदोई पुलिस अपनी निजी कार में बैठा कर ला रही थी तो वो चलती गाड़ी से पुलिस को धक्का देकर कूद गया, जिस पर उसको चोट आ सकती हैं। शिवेन्द्र के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
