सदर विधायक पंकज गुप्ता जी के नेतृत्व में विकास की नई उड़ान


उन्नाव।सदर में विकास अब सिर्फ घोषणाएँ नहीं, ज़मीन पर दिखने वाली हकीकत बन रहा है। उन्नाव सदर के विधायक पंकज गुप्ता जी के सतत प्रयासों से खेल, सड़क, बिजली, पेयजल और नगर सौंदर्य—हर क्षेत्र में ठोस कार्य हो रहे हैं।


खेल और नगर सौंदर्य
14 करोड़ की लागत से पंडित दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम का भव्य कायाकल्प व विकास।
3 करोड़ की स्वीकृति से जीआईसी मैदान का सौंदर्यीकरण।
बड़ा चौराहा व महादेव चौक का सौंदर्यीकरण, साथ ही सिविल लाइन में लाइटिंग कार्य। सड़कों में सुविधा, यात्रा में तेज़ी
बाईपास से गांधी नगर तिराहा होते हुए उन्नाव–कानपुर मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत।
ओवर ब्रिज, दरोगाबाग, पुलिस लाइन व सिविल लाइन मुख्य मार्ग का विशेष मरम्मतीकरण।
कब्बाखेड़ा से लोकनगर मार्ग का चौड़ीकरण तथा आदर्श नगर–ईदगाह मार्ग में नहर पट्टी का डामरीकरण।
कब्बाखेड़ा सिटी जेल ड्रेन पर पुलिया निर्माण।
आवास विकास परिषद से गांधी नगर–गड़न खेड़ा चौराहे तक इंटरलॉकिंग ग्रिल व विशेष मरम्मत।

बुनियादी सुविधाओं में तेज़ी
5 करोड़ की लागत से हर वार्ड व गली में आवश्यक विद्युतीकरण का कार्य तेज़ गति से जारी।
पेयजल की सुविधा के लिए 200 टंकियों की स्थापना।
राजकीय अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास का कायाकल्प। प्रतिबद्धता


सदर विधायक पंकज गुप्ता जी का संकल्प स्पष्ट है—हर मोहल्ले तक विकास, हर नागरिक तक सुविधा। उनके प्रस्तावों और निरंतर पहल के कारण उन्नाव की तस्वीर बदल रही है।

Related posts