यूपीआई फ्रॉड की शिकार पीड़िता के खाते में शत-प्रतिशत धनराशि ₹17,003.86 वापस कराई गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण…..
झांसी।साइबर अपराधों की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम उ०प्र० लखनऊ विनोद के. सिंह के निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम प्रिया सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सिमरन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बबीना पुलिस व साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।
आवेदिका कामना पुत्री विजय सिंह (निवासी सिमरावती चौकी BHEL, थाना बबीना, जनपद झाँसी) के साथ हुए यूपीआई फ्रॉड (ऑनलाइन साइबर ठगी) के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात MRM पोर्टल के माध्यम से आज दिनांक 22.10.2026 को शत-प्रतिशत धनराशि कुल ₹17,003.86 पीड़ित के खाते में सकुशल वापस कराई गई। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर आवेदिका द्वारा झाँसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया गया।
