कानपुर के प्रख्यात आर्थो सर्जन डॉ. गोविंद त्रिवेदी और उनके पुत्र शिवांश त्रिवेदी ने आए हुए लोगों को देखा और दिया परामर्श
शिविर में दवा कंपनी के द्वारा दवाइयों का वितरण भी किया गया
सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर करवाया अपना परीक्षण
उन्नाव।जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी ‘सेवा ही संकल्प’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक पंकज गुप्ता के विशेष संयोजन में आज उनके कैप कार्यालय में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें कानपुर के विख्यात वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ (आर्थो सर्जन) डॉ. गोविंद त्रिवेदी ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर जनपदवासियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया और आने वाले समय में होने वाली कई बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी
इस मौके पर भाजपा विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि
मेरा प्रयाश रहता है कि जनपद के हर नागरिक को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं घर के पास सुलभ हो और इसी कड़ी में शिविर का संयोजन किया है। और आगे भी किया जाएगा
उन्होंने बताया कि इस वर्ष हमारे जन्म दिन के एक दिन पहले से इस अभियान में हमारे साथ उन्नाव आवास विकास कालोनी स्थित वेदांता हास्पिटल के प्रबंधक मयक बाजपई और जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्राचीन्द्र मिश्रा के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया था अब तक हमारी विधान सभा के कई गांवों में कई शिविर आयोजित करके शिविर में आए हुए लोगों को डाक्टरों की टीम के द्वारा सलाह के साथ दवाईयां भी दी जा रही है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा उन्होंने बताया कि आज हमारे निवेदन पर कानपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर गोविद त्रिवेदी जी ने आकर अपना समय देकर पहली बार शिविर किया है यह हम सभी जनपद वासियों के लिए गर्व की बात है
इससे पूर्व उन्होंने डॉक्टर गोविद और उनके पुत्र डाक्टर शिवांश का अंग वस्त्र ओढ़ाकर और मां दुर्गा का विग्रह भेंटकर स्वागत सम्मान किया
डाक्टर गोविद त्रिवेदी ने विधायक श्री गुप्ता को अपनी शुभ कामनाएं प्रेषित की और काफी देर तक वार्ता की
नवरात्रि के दौरान आयोजित शिविर का शुभारंभ 10 वर्ष की कन्या पीहू तिवारी को देखकर उसे दवाइयां देकर और परामर्श देकर किया गया
शिविर में जनपद के कई संभ्रांत लोगों ने आकर अपना स्वास्थ परीक्षण करवाया जिसमें जन प्रतिनिधि अधिवक्ता पत्रकार भी शामिल रहे
शिविर के दौरान विधायक पुत्र प्रखर गुप्ता उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता, डाक्टर मनीष सिंह सेंगर, सभासद ब्रजेश पांडे , प्रदीप सिंह प्रमोद सिंह पवन, रेड क्रास सोसाइटी के अध्यक्ष अमित मिश्रा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे
