झांसी।थाना मोंठ की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, अध्यापिकाओं और छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विशेष पहल (एक दिन की सांकेतिक जिम्मेदारी): कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की प्रतिभाशाली छात्रा राधा सेन को एक दिन का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया, जिससे बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ा तथा उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।
छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
गुड टच/बैड टच, बाल विवाह, दहेज प्रतिषेध एवं महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
आपातकालीन व सहायता हेल्पलाइन नंबरों—महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई।
थाना भ्रमण व व्यावहारिक ज्ञान: एक दिन की प्रभारी निरीक्षक बनी छात्रा राधा सेन व अन्य छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए जनसुनवाई, प्रकरण की जाँच, एफआईआर पंजीकरण, विवेचना, परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
विद्यालय की प्राचार्या द्वारा मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम का आभार व्यक्त करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
