झांसी। थाना मऊरानीपुर पुलिस तथा जनपद हरदोई की थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक् रूप से एक प्रभावी कार्रवाई की गई है।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना मऊरानीपुर क्षेत्रान्तर्गत काली सरकार मंदिर पर संत के रूप में छद्म वेश में रह रहे वांछित/वारंटी अभियुक्त प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज शुक्ला (पुत्र मायाराम शुक्ला, निवासी: चौहान थोक, थाना शहर कोतवाली, जनपद हरदोई) को पुलिस हिरासत में लिया गया है।यह अभियुक्त पिछले कुछ वर्षों से मऊरानीपुर क्षेत्र में 'सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार' के नाम से छद्म रूप से निवास कर रहा था, जिसके विरुद्ध जनपद हरदोई के मा0 न्यायालय से मुकदमों में स्थायी वारंट जारी थे। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत हरदोई के थाना शहर कोतवाली से आई पुलिस टीम के सुपुर्द कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने हेतु सकुशल रवाना किया गया है।
