नेताजी मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन……

उन्नाव।164 मोहान विधानसभा के क्षेत्रीय कार्यालय मेहंदी खेड़ा, हसनगंज* में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उनके बताए समाजवादी मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री अशोक सिंह चौहान ‘गुड्डू’ * ने अपने संबोधन में कहा कि – “नेताजी का जीवन गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और नौजवानों के हक की लड़ाई का जीवन था। उन्होंने हमेशा शोषितों को सम्मान दिलाया। हम सभी को नेताजी के आदर्शों और समाजवादी विचारधारा पर चलकर 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है, यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”


वहीं पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा पासी जी* ने अपने संबोधन में कहा कि – “श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने सामाजिक न्याय की जो अलख जगाई, उसे हमें बुझने नहीं देना है। मोहान विधानसभा का एक-एक कार्यकर्ता नेताजी के सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित है।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से


पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा पासी
, जिला सचिव शिव सिंह चौहान*, पूर्व राष्ट्रीय सचिव राहुल यादव*, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराम यादव जी*, ब्लॉक अध्यक्ष हसनगंज श्री सल्तनत बहादुर सिंह चौहान*, कोषाध्यक्ष संदीप यादव जी*, विधानसभा सचिव जितेंद्र यादव*, अमरदीप सिंह चौहान*, रियाज अहमद*, हसरुद्दीन*, छात्र सभा अध्यक्ष छेदीलाल मौर्य*, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सुदीप चौधरी*, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष सुजीत रावत* सेक्टर प्रभारी *संदीप सिंह, महेंद्र रावत, परवेज खां, आदित्य यादव, आकाश सिंह चौहान, सचिन सिंह चौहान, सुरजन यादव, सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts