उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेस जनों ने जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुए अंबेडकर प्रतिमा के सामने से निकलते हुए निर्वाचन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
ज्ञानेश कुमार कहां मिलेगा मोदी की गोदी में भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की
जिला उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी से निकाला जुलूस गगन भेदी नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद यह दीवाने कहां चले जेल चले भाई जेल चले के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से होते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय पर जाकर धरने पर बैठ गए हालांकि पुलिस के लंबे बंदोबस्त के कारण बहुत देर तक धरने पर नहीं बैठ पाए वहां से उठकर पीछे लौटते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की जुलूस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह अनवर खुर्शीद महामंत्री अजय गौतम शहर अध्यक्ष फैज फारुकी अमरेद प्रताप सिंह दिनेश शुक्ला सुभाष सिंह आशुतोष मिश्रा बोधराज सिंह पुत्तीलाल वर्मा आशीष त्रिपाठी कन्हइ कुरील सैयद सैफ सहित आधा सैकड़ा लोग जुलूस में सम्मिलित हुए।
