बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर, नियमित विद्यालय भेजने का लिया संकल्प……

उन्नाव। नवाबगंज ग्राम पंचायत जैतीपुर स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय की व्यवस्थाओं, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत गीत के माध्यम से हुई।

बालिकाओं को शिक्षा में बढ़ावा.…

इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अपना तथा संस्था का परिचय दिया। बैठक में बालिका शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा के प्रति निरंतर जागरूक रहें।बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा जिन आवश्यक सुविधाओं का अभाव है।

उन्हें लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय की बेहतर शैक्षिक व्यवस्था एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष हेमा, प्रधान शिक्षिका सरिता मेम, एजुकेट गर्ल्स से रामेंद्र कुमार, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता शुक्ला, कुसुम कुमारी, सर्वेश कुमारी एवं सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Related posts