मोती नगर में प्लाट में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट……..

उन्नाव। शहर के मोती नगर इलाके में खाली प्लॉट में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

मामला उन्नाव शहर के मोती नगर इलाके का है, जहां खाली प्लॉट में घर और एसी का पानी गिरने को लेकर व्यापारी राम तनेजा और राजेंद्र यादव के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पानी बहाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।


आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।विवाद में व्यापारी राम तनेजा के बेटे प्रियांशु तनेजा का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों का प्रार्थना पत्र लेकर मेडिकल करने के बाद जो उचित कार्यवाही होगी की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी तरह के तनाव की स्थिति नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts