
ये सिर्फ सड़क नहीं… ये यूपी की आर्थिक नसों में दौड़ने वाली नई रफ्तार है। 29 अप्रैल को एक बटन दबेगा… और 594 किलोमीटर लंबा “भविष्य” खुल जाएगा।
सड़क से ज्यादा, स्ट्रेटजी—बड़ा दांव
पीएम Narendra Modi 29 अप्रैल को हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लेकिन असली कहानी ribbon-cutting की नहीं…उस vision की है, जो इस सड़क के पीछे छिपा है। ये हाईवे नहीं… हाई-स्टेक्स इकोनॉमिक गेम है।
594 KM की ताकत: सिर्फ दूरी नहीं, दिशा
Ganga Expressway मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी। लेकिन इसे सिर्फ मैप पर मत देखिए…इसे “इंडस्ट्रियल ब्लूप्रिंट” की तरह समझिए। जहां सड़क जाती है, वहां निवेश खुद रास्ता ढूंढ लेता है।
12 इंडस्ट्रियल नोड्स: जमीन पर बदलता गेम
इस एक्सप्रेसवे के किनारे 12 बड़े औद्योगिक नोड्स तैयार होंगे। कुल 6,507 एकड़ जमीन— जहां फैक्ट्रियां, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स पार्क उगेंगे। सबसे बड़ा क्लस्टर—बुलंदशहर (2,798 एकड़) ये खेत नहीं, आने वाले कल की फैक्ट्री लाइनें हैं।
₹47,000 करोड़ का दांव
अब तक 987 निवेश प्रस्ताव— करीब ₹47 हजार करोड़ का संभावित निवेश।
सेक्टर?
- मैन्युफैक्चरिंग
- ई-कॉमर्स सप्लाई
- एग्री प्रोसेसिंग
- लॉजिस्टिक्स
पैसा वहीं जाता है, जहां सिस्टम तेज और सस्ता हो।
12 जिले, एक नई कहानी
हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, शाहजहांपुर, बदायूं…ये वो जिले हैं, जो अब सिर्फ “मैप” पर नहीं रहेंगे— बल्कि “इकोनॉमी” में नजर आएंगे। जब सड़क पहुंचती है, तो शहर खुद बन जाते हैं।
IMLC मॉडल: नया फॉर्मूला
सरकार इसे “Integrated Manufacturing & Logistics Cluster (IMLC)” बना रही है। मतलब उद्योग + ट्रांसपोर्ट + सप्लाई = एक ही जगह कम लागत, तेज डिलीवरी—यही नया भारत मॉडल है।
क्या जमीन पर दिखेगा असर?
इतनी बड़ी योजनाएं पहले भी आईं… लेकिन क्या हर बार वादा पूरा हुआ? रोजगार, इंडस्ट्री, ग्रोथ— ये सब आंकड़ों में अच्छा लगता है… असली परीक्षा तब होगी, जब गांव का युवा नौकरी पाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे लॉन्च हो जाएगा…लेकिन असली लॉन्च तब होगा, जब इसके किनारे फैक्ट्री की चिमनियां जलेंगी। ये सड़क यूपी को जोड़ती नहीं…इसे बदलने की कोशिश करती है।
डिनर टेबल के नीचे छिपे ट्रंप! 2600 मेहमानों के बीच गोलियां
