सम्राट चौधरी की एंट्री—‘जय श्रीराम’ के नारे से कांपा सत्ता का गलियारा

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

पटना की सियासत में आज जो हुआ, वो सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं था—ये एक युग के अंत और नए अध्याय की धमाकेदार शुरुआत थी। जैसे ही नाम सामने आया, माहौल ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा और सत्ता के गलियारों में एक नया चेहरा उभर आया—सम्राट चौधरी। सवाल अब सिर्फ ये नहीं कि CM कौन बना… बल्कि ये है कि बिहार की राजनीति अब किस दिशा में जाएगी?

NDA की बैठक में लगा मुहर, सम्राट बने नेता

NDA विधायक दल की बैठक में जो हुआ, वो लगभग तय था—but फिर भी जिस अंदाज़ में हुआ, उसने कहानी को और ड्रामेटिक बना दिया। विजय सिन्हा ने प्रस्ताव रखा और बिना किसी विरोध के सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया।

राजनीति में इसे “formal approval” कहते हैं… लेकिन अंदरखाने ये पहले ही फाइनल हो चुका था। फर्क बस इतना था कि आज उस फैसले पर आधिकारिक मुहर लग गई।

‘जय श्रीराम’ के साथ एंट्री—पावर शो या सिग्नल?

नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने जो पहला रिएक्शन दिया, वो सिर्फ धन्यवाद नहीं था—वो एक पॉलिटिकल मैसेज था। ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ उन्होंने मंच संभाला। ये सिर्फ धार्मिक नारा नहीं, बल्कि बीजेपी की पॉलिटिकल लाइन का क्लियर सिग्नल माना जा रहा है।

‘नीतीश युग’ का अंत और नई शुरुआत

करीब दो दशक तक बिहार की राजनीति का चेहरा रहे नीतीश कुमार अब सत्ता से बाहर हो चुके हैं। उनका इस्तीफा सिर्फ एक पद छोड़ना नहीं था—ये उस राजनीतिक मॉडल का अंत है, जो “संतुलन और गठबंधन” पर टिका हुआ था। अब सवाल ये है कि क्या सम्राट चौधरी उसी रास्ते पर चलेंगे… या पूरी तरह नया गेम प्लान लाएंगे?

सम्राट का अनुभव: सिर्फ चेहरा नहीं, सिस्टम का खिलाड़ी

सम्राट चौधरी कोई अचानक उभरे नेता नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी CM, वित्त और गृह विभाग का अनुभव। मतलब साफ है—ये “ट्रायल कैंडिडेट” नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे खिलाड़ी हैं।

‘विकसित बिहार’ का वादा—Ground Reality क्या कहती है?

अपने भाषण में सम्राट चौधरी ने “विकसित बिहार” की बात की। लेकिन सच्चाई ये है कि बिहार की चुनौतियां सिर्फ नारों से नहीं सुलझेंगी। बेरोजगारी, इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून व्यवस्था। अब देखना होगा कि ये वादा सिर्फ मंच तक रहता है या जमीन तक पहुंचता है।

नई सरकार का गणित—किसे कितना पावर?

सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में बीजेपी के पास CM + गृह मंत्रालय। जेडीयू और अन्य दलों को भी हिस्सा। यानी सत्ता का समीकरण अभी भी गठबंधन पर टिका है… लेकिन कंट्रोल किसके हाथ में रहेगा, ये असली कहानी है।

शपथ ग्रहण: कल होगा पावर शो

15 अप्रैल को पटना के लोक भवन में शपथ ग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि बड़े राष्ट्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं। ये सिर्फ शपथ नहीं—एक “Political Show of Strength” होगा।

बदलाव या सिर्फ चेहरा बदलना?

बिहार की राजनीति में चेहरा बदल गया है…लेकिन क्या सिस्टम भी बदलेगा? सम्राट चौधरी के सामने सबसे बड़ा चैलेंज यही है “Expectation vs Execution” क्योंकि जनता अब सिर्फ वादे नहीं, रिजल्ट चाहती है।

जानिए क्यों दलाल स्ट्रीट पर कत्लेआम! 1600 अंक लुढ़का सेंसेक्स, डूबे अरबों

Related posts

Leave a Comment