100+ महिलाएं और ब्लैकमेल का जाल… शिकायतकर्ता ही निकला ‘दरिंदा’?

भोजराज नावानी
भोजराज नावानी

नाशिक… एक ऐसा शहर जो आमतौर पर शांत और धार्मिक पहचान के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार यहां से जो कहानी निकली है, उसने हर किसी को झकझोर दिया है। एक टैबलेट की चोरी से शुरू हुई कहानी अब एक ऐसे अंधेरे गड्ढे में बदल चुकी है, जहां सत्ता, पैसे और हवस का खतरनाक गठजोड़ सामने आ रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि जो शख्स खुद पुलिस के पास शिकायत लेकर गया था… वही अब इस पूरे खेल का सबसे बड़ा किरदार बनता दिख रहा है।

क्या है पूरा मामला? 

नाशिक के सतपुर इलाके में एक कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके ऑफिस से एक टैबलेट चोरी हो गया है और उससे हफ्ता वसूली की जा रही है। शुरुआत में मामला एक सामान्य चोरी और ब्लैकमेल केस जैसा लग रहा था।

लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

पुलिस को जब चोरी हुआ टैबलेट मिला, तो उसमें दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे। शुरुआती जांच में करीब 87 वीडियो सामने आए, जबकि कुल संख्या 200 के आसपास बताई जा रही है।

इन वीडियो में कई महिलाओं के साथ निजी क्षण रिकॉर्ड किए गए थे। अब सवाल ये है—क्या ये सब सहमति से हुआ या किसी साजिश का हिस्सा था?

ब्लैकमेल का खेल: 12 लाख की डिमांड

जिन लोगों के हाथ यह टैबलेट लगा, उन्होंने उसमें मौजूद कंटेंट को देखकर कारोबारी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सीधा सौदा रखा गया— 12 लाख रुपये दो, वरना सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। डर, शर्म और बदनामी… इन तीनों के बीच फंसे कारोबारी ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। लेकिन यहीं से कहानी पलट गई।

पुलिस की एंट्री और बड़ा खुलासा

सतपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जैसे ही आरोपी 10,000 रुपये की पहली किस्त लेने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपी फिलहाल हिरासत में हैं। लेकिन असली झटका तब लगा जब पुलिस ने टैबलेट का डेटा खंगाला। अब मामला सिर्फ ब्लैकमेल नहीं रहा…बल्कि संभावित यौन शोषण और संगठित अपराध की तरफ इशारा करने लगा।

शिकायतकर्ता ही संदिग्ध क्यों बना?

जांच के दौरान पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए:- इतने सारे वीडियो क्यों बनाए गए? क्या महिलाओं को इसकी जानकारी थी? क्या यह सहमति से था या दबाव/धोखे से? क्या कारोबारी खुद इस कंटेंट का इस्तेमाल ब्लैकमेल के लिए करता था? इन सवालों ने पुलिस को मजबूर किया कि वह शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेकर पूछताछ करे।

अब वह पीड़ित नहीं… बल्कि मुख्य आरोपी के रूप में जांच के घेरे में है।

100+ महिलाओं का दावा: कितना बड़ा है मामला?

सूत्रों के मुताबिक, इस केस में 100 से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। अगर यह सच साबित होता है, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति का अपराध नहीं रहेगा— बल्कि यह एक संगठित और लंबे समय से चल रहा शोषण नेटवर्क हो सकता है।

यह मामला अब नाशिक तक सीमित नहीं…बल्कि राज्य स्तर का बड़ा स्कैंडल बन सकता है।

डिजिटल फॉरेंसिक जांच: सच बाहर आएगा?

पुलिस अब इस पूरे केस की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कर रही है। हर वीडियो की टाइमलाइन, लोकेशन डेटा, संबंधित व्यक्तियों की पहचान। इन सभी पहलुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है। संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी नाम सामने आ सकते हैं जो इस केस को और विस्फोटक बना सकते हैं।

डर, बदनामी और सिस्टम पर सवाल

इस केस ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्या महिलाएं ब्लैकमेल की शिकार थीं? क्या यह पावर और पैसे का दुरुपयोग है? क्या समाज में ऐसे मामले दबा दिए जाते हैं?

सबसे बड़ा सवाल अगर टैबलेट चोरी नहीं होता, तो क्या यह सच्चाई कभी सामने आती?

नाशिक का यह मामला सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं है… यह उस काले सच की परतें खोल रहा है, जिसे अक्सर समाज चुप्पी के पर्दे के पीछे छिपा देता है। यहां एक चोरी ने सच को उजागर कर दिया… लेकिन असली कहानी अभी बाकी है। क्योंकि जब डिजिटल सबूत बोलते हैं, तो बड़े-बड़े चेहरे बेनकाब होते हैं।

ईरान के लिए सलाह- खुद को विजेता घोषित करो, सीजफायर का ऐलान करो

Related posts

Leave a Comment