UPPCS Result में ‘She Power’ का धमाका: नेहा नंबर-1, टॉप-10 पर कब्जा

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

लाखों सपनों की कतार थी…एडमिट कार्ड, रातों की नींद, और नोट्स के ढेर के बीच—हर कोई सिर्फ एक नाम सुनना चाहता था—“टॉपर”। और जब रिजल्ट आया…तो सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक ट्रेंड सामने आया लड़कियों का दबदबा।

Neha Panchal ने बाजी मार ली—लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…असल कहानी टॉप-10 की उस लिस्ट में छिपी है, जहां 6 लड़कियों ने इतिहास लिख दिया।

नेहा पांचाल बनीं टॉपर: नंबर-1 पर ‘क्लियर डोमिनेशन’

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी Uttar Pradesh Public Service Commission ने जैसे ही फाइनल रिजल्ट जारी किया— सबसे पहले जिस नाम ने सुर्खियां बटोरी, वो था—नेहा पांचाल। नेहा ने न सिर्फ टॉप किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि तैयारी, अनुशासन और धैर्य—
तीनों मिल जाएं, तो रिजल्ट सिर्फ नंबर नहीं, पहचान बन जाता है।

टॉप-10 में ‘गर्ल्स गैंग’: आंकड़े जो कहानी कह रहे हैं

इस बार का रिजल्ट सिर्फ एक मेरिट लिस्ट नहीं— बल्कि एक सामाजिक बदलाव की तस्वीर है। टॉप-10 में 6 लड़कियां, टॉप-7 में 6 लड़कियां।

ये आंकड़े बताते हैं— अब प्रतियोगी परीक्षाओं में लड़कियां सिर्फ भागीदारी नहीं, लीडरशिप ले रही हैं।

टॉप-10 लिस्ट: कौन कहां?

  1. नेहा पांचाल
  2. अनन्या त्रिवेदी
  3. अभय प्रताप सिंह
  4. अनामिका मिश्रा
  5. नेहा सिंह
  6. दीप्ति वर्मा
  7. पूजा तिवारी
  8. अनुराग पांडेय
  9. शुभम सिंह
  10. आयुष पांडेय

यह लिस्ट सिर्फ रैंक नहीं—हर नाम के पीछे सालों की मेहनत और संघर्ष की कहानी है।

947 पद, 932 चयन: 14 सीटें खाली क्यों रह गईं?

आयोग ने इस बार कुल 947 पदों पर भर्ती निकाली थी। लेकिन फाइनल रिजल्ट में 932 अभ्यर्थी ही सफल घोषित हुए।

यानी 14 पद खाली रह गए कारण साफ है इंटरव्यू में क्वालिफाइंग मार्क्स, मेरिट कटऑफ और कैटेगरी वाइज बैलेंस यह दिखाता है कि चयन सिर्फ संख्या का खेल नहीं— क्वालिटी का फिल्टर भी उतना ही सख्त है।

एग्जाम टाइमलाइन: एक साल का ‘टफ जर्नी’

UPPCS 2024 की परीक्षा कोई एक दिन की कहानी नहीं थी— यह एक साल लंबी परीक्षा थी:

  1. 22 दिसंबर 2024: प्रीलिम्स
  2. 28 फरवरी 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट
  3. जून-जुलाई 2025: मेन्स परीक्षा
  4. 4 फरवरी 2026: मेन्स रिजल्ट
  5. फरवरी-मार्च 2026: इंटरव्यू
  6. अब: फाइनल रिजल्ट

5.7 लाख से ज्यादा आवेदन…2.4 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल…और आखिर में सिर्फ 932 चयन। यानी हर 250 में से सिर्फ 1 सफल।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार Uttar Pradesh Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

क्या बदल रही है यूपी की प्रतियोगी तस्वीर?

एजुकेटर प्रभाष बहादुर कहते हैं, इस रिजल्ट ने दो बड़ी बातें साफ कर दीं प्रतियोगिता पहले से ज्यादा कठिन हो गई है। लड़कियां अब सिर्फ हिस्सा नहीं—टॉप पर कब्जा कर रही हैं। यह बदलाव सिर्फ रिजल्ट शीट तक सीमित नहीं यह आने वाले प्रशासनिक ढांचे को भी प्रभावित करेगा।

रिजल्ट से आगे की कहानी

UPPCS 2024 का रिजल्ट सिर्फ चयन की सूची नहीं— यह एक संकेत है मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं प्रतियोगिता का स्तर लगातार बढ़ रहा है और सबसे बड़ा अब लड़कियां सिस्टम को लीड कर रही हैं।

नेहा पांचाल का नाम टॉप पर जरूर है लेकिन इस बार की असली जीत ‘She Power’ की है।

पेट्रोल वालों का ‘गेम ओवर’? सरकार ने EV पर फिर बरसाई सब्सिडी

Related posts

Leave a Comment