पेड़ों की राजनीति या हरियाली क्रांति? 277 करोड़ पौधों का ‘Power Show’

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

सुबह की हवा में हल्की ठंडक थी… लेकिन इस बार ठंडक मौसम की नहीं, मिशन की थी। उत्तर प्रदेश में हर हाथ में मोबाइल नहीं—पौधा दिख रहा है। कोई फोटो के लिए नहीं लगा रहा… कोई रिकॉर्ड के लिए भी नहीं…बल्कि ऐसा लग रहा है जैसे यूपी ने फैसला कर लिया हो— “अब धूल नहीं, हरियाली उड़ेगी।”

लेकिन सवाल अभी भी वही है क्या ये हरियाली जमीनी है… या सिर्फ आंकड़ों की खेती?

‘हरित प्रदेश’ का बड़ा दावा

Yogi Adityanath के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने जो आंकड़े पेश किए हैं, वो किसी चुनावी भाषण से कम नहीं लगते—बल्कि पूरा इकोनॉमिक बजट जैसा स्केल है।

 9 साल में: 242.13 करोड़ पौधे
 2026 लक्ष्य: +35 करोड़
 कुल: 277 करोड़ पौधरोपण

Comparison भी दिलचस्प है  2008–2016: सिर्फ 65.27 करोड़। यानी…“पहले पेड़ कम, वादे ज्यादा… अब पेड़ ज्यादा, सवाल और ज्यादा!”

रिकॉर्ड की बारिश या PR की फुहार?

वाराणसी के सुजाबाद डोमरी में 1 घंटे में 2.5 लाख पौधे…और ऊपर से गिनीज सर्टिफिकेट भी। Guinness World Records की मुहर ने इस इवेंट को ग्लोबल हेडलाइन बना दिया।

लेकिन ground पर सवाल उठते हैं क्या ये पौधे survive करेंगे? क्या maintenance प्लान है? या ये “Selfie Plantation” बनकर रह जाएंगे?

“पेड़ लगाना आसान है… पेड़ बचाना ‘political willpower’ का असली टेस्ट है।”

चीन का रिकॉर्ड टूटा, लेकिन असली मुकाबला किससे?

यूपी ने चीन का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और headlines बन गईं।

लेकिन असली competition:
Climate change
Pollution
Urban heat

Record तोड़ना आसान है… पर तापमान तोड़ना मुश्किल।

‘Birthday Plantation’: पॉलिटिक्स या पर्सनल मिशन?

5 जून—Environment Day और वही दिन—CM का जन्मदिन। हर साल एक रिचुअल सुबह पौधरोपण फिर राज्यव्यापी अभियान। ये सिर्फ symbolic नहीं… इसे mass movement बनाने की कोशिश है।

स्कूल, महिलाएं, बुजुर्ग, NGOs—सबको जोड़ने का प्रयास।

Ground Reality: गांवों में ‘Green Chaupal’

सरकार ने एक interesting concept निकाला Green Chaupal ,1 8,000+ गांवों में बैठके, हर महीने discussion, Gram level participation.

यहां politics नहीं…  “Plant vs Survival” की चर्चा होती है।

Forest Cover: आंकड़े क्या कहते हैं?

Indian Forest Report के अनुसार 559.19 sq km वन क्षेत्र बढ़ा। ये छोटी बात नहीं है… सवाल फिर वही “क्या ये sustainable है?”

Plantation vs Presentation

अगर presentation से पेड़ उगते…तो India Amazon बन चुका होता। Launch Event = 10/10, Photo Ops = 10/10, Survival Rate = ???

यानी… “पेड़ नहीं… PR ज्यादा हरा है।”

बजट की हरियाली

सरकार ने पैसा भी लगाया है:

  • Social forestry: ₹800 करोड़
  • Nursery management: ₹220 करोड़
  • Compensatory plantation: ₹189 करोड़

कुल मिलाकर—हरियाली सस्ती नहीं है।

‘Green Gold Certificate’

1–7 जुलाई 2025 में जन्मे बच्चों को  “Green Gold Certificate” Parents को पौधे दिए गए “बच्चे की तरह पालो” ये emotional connect… campaign को movement बनाता है।

असली चुनौती: Survival Rate

Experts मानते हैं:  Plantation ≠ Forest

जरूरी है पानी, देखभाल, monitoring वरना… “पेड़ फोटो में हरे… जमीन पर सूखे।”

UP का scale impressive है—कोई doubt नहीं। लेकिन sustainability ही असली success है। अगर पौधे बच गए—तो revolution
अगर सूख गए—तो illusion.

“UP में पेड़ लगाना trend बन गया है…अब challenge है—उन्हें ‘जिंदा’ रखना, सिर्फ ‘जिंदा दिखाना’ नहीं।”

₹160 की बढ़ोतरी… योगी जी लेकिन क्या सच में भरेगा किसान का खलिहान?

Related posts

Leave a Comment