तबाही के बाद ट्रंप की ‘शांति’! 5 दिन तक नहीं होगा हमला खत्म होगी जंग?”

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

मिसाइलें थमी नहीं थीं…आसमान अभी भी धुएं से भरा था…और तभी—एक बयान आता है, जो पूरी दुनिया को चौंका देता है।

कल तक जो “अटैक” की भाषा बोल रहा था, आज वही “टॉक” की बात कर रहा है। मिडिल ईस्ट की जंग में ये पहला ऐसा मोड़ है, जहां गोलियों की जगह शब्दों ने एंट्री ली है।

ट्रंप का यू-टर्न: ‘अटैक से टॉक’ तक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक घोषणा की ईरान के साथ “प्रोडक्टिव बातचीत” हुई है। अगले 5 दिनों तक कोई हमला नहीं होगा। यानी War Pause Mode ON लेकिन सवाल वही ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ एक ब्रेक?

22 दिन की जंग: किसने क्या खोया?

28 फरवरी से शुरू हुआ संघर्ष। अमेरिका + इजरायल vs ईरान। मिसाइलें, एयरबेस अटैक, एनर्जी टारगेट। ईरान ने साफ कर दिया “हम झुकेंगे नहीं” और यही जिद इस जंग को लंबा खींचती रही।

असली खेल: तेल, ताकत और ट्रेड

जंग सिर्फ बॉर्डर पर नहीं लड़ी जा रही…ये लड़ी जा रही है तेल के रास्तों पर, ग्लोबल मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट पर खतरा बढ़ा और पूरी दुनिया की सांस अटक गई।

ट्रंप क्यों बदले? मजबूरी या रणनीति?

पहले दावा—“ईरान हार रहा है” अब बयान—“बातचीत हो रही है” यानी Narrative Shift 180°

गल्फ एक्सपर्ट हुसैन अफसर का बड़ा बयान

“ये सिर्फ एक सीजफायर नहीं, ये एक सिग्नल है कि अमेरिका को अब एहसास हो गया है कि ईरान को मिलिट्री से दबाना आसान नहीं है। असली लड़ाई अब डिप्लोमैसी की टेबल पर होगी, लेकिन याद रखिए—यह शांति नहीं, सिर्फ ‘सस्पेंडेड टेंशन’ है। अगर बातचीत फेल हुई, तो अगला फेज और ज्यादा खतरनाक होगा।”

ईरान की चेतावनी: ‘छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं’

ईरान पहले ही साफ कर चुका है— अगर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र में तेल और गैस ठिकाने निशाने पर होंगे। मतलब Global Oil Shock = Almost Confirmed.

 

असली गेम: जंग नहीं, दबाव की राजनीति

ये युद्ध अब सिर्फ मिसाइलों का नहीं— ये इकोनॉमिक प्रेशर का है ये डिप्लोमैटिक गेम का है और हर मूव पूरी दुनिया की जेब पर असर डाल रहा है।

शांति या तूफान से पहले सन्नाटा?

5 दिन का ब्रेक… बातचीत की उम्मीद… लेकिन इतिहास कहता है मिडिल ईस्ट में शांति कभी सीधी नहीं आती। ये जंग रुकी नहीं है… बस “पॉज” पर है। अगला बटन—“प्ले” होगा या “स्टॉप”…ये अब बातचीत तय करेगी।

तेल बना ‘नया वायरस’! होर्मुज जाम, दुनिया फिर लॉकडाउन मोड में?

Related posts