
क्रिकेट का सबसे बड़ा शो… शुरू होने से पहले ही कोर्टरूम में फंस गया था। लेकिन अब रास्ता साफ है। Indian Premier League यानी IPL 2026— अब बिना किसी रुकावट के 28 मार्च से धमाका करने के लिए तैयार है।
और कोर्ट ने भी साफ कर दिया—“नाम पर सवाल? बिल्कुल बेकार!”
कोर्ट का फैसला: IPL नाम पर Full Stop
Kerala High Court ने उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें IPL नाम के इस्तेमाल पर सवाल उठाया गया था। याचिकाकर्ता का दावा था BCCI इस नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकती।
लेकिन कोर्ट ने दो टूक कहा “इतने साल बाद याद आया? इसमें कोई दम नहीं।” यानी Board of Control for Cricket in India को बड़ी राहत।
28 मार्च: RCB vs SRH से धमाकेदार शुरुआत
IPL 2026 का पहला मैच— Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad 19वां सीजन… और excitement पहले से डबल।
ये सिर्फ मैच नहीं 2 महीने का क्रिकेट फेस्टिवल है।
IPL: पैसा, पावर और पॉपुलैरिटी
2008 में शुरू हुआ IPL— आज दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग बन चुका है। 18 सीजन पूरे- 2022 से 10 टीमें- ग्लोबल स्टार्स की एंट्री।
यहां सिर्फ रन नहीं बनते ब्रांड बनते हैं।

शेड्यूल का ट्विस्ट: सिर्फ 20 मैच क्यों?
Board of Control for Cricket in India ने फिलहाल शुरुआती 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है। कारण? कई राज्यों में चुनाव मतलब
भारत में क्रिकेट और राजनीति दोनों का कैलेंडर टकरा गया है।
यहां मैच से ज्यादा टाइमिंग और मैनेजमेंट खेल जीतते हैं।
IPL में सब कुछ बड़ा होता है सिक्स, सैलरी… और अब केस भी। लेकिन सच यही है जिस लीग पर दुनिया की नजर हो उसे कोर्ट भी ज्यादा देर रोक नहीं सकता।
और भारत में? क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं इमोशन है, बिजनेस है, और कभी-कभी पॉलिटिक्स भी।
होर्मुज में अमेरिका की बमबारी—दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के दरवाजे पर?
