“एक ताबूत में सत्ता, दूसरे में खून का रिश्ता!” तेहरान से आई तस्वीर ने दुनिया को हिला दिया

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

तेहरान की सर्द हवा में आज बारूद की गंध घुली है। एक तस्वीर—सिर्फ एक तस्वीर—ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। एक ताबूत में ईरान की सत्ता का चेहरा… और उसके ठीक बगल में उसका खून। यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि जंग का वह सच है जिसे कैमरे ने पकड़ लिया।

तेहरान का शहीद स्मारक: जहां राजनीति ने निजी दर्द को छू लिया

राजधानी के शहीद स्मारक से वायरल हुई तस्वीर में अली लारीजानी और उनके बेटे मोर्तजा के ताबूत साथ रखे हैं। यह दृश्य सिर्फ एक अंतिम विदाई नहीं, बल्कि उस सिस्टम का आईना है जहां सत्ता और परिवार दोनों एक ही मिसाइल की जद में आ जाते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला तेहरान के उत्तर-पूर्व इलाके परदिस में हुआ, जहां लारीजानी अपनी बेटी के घर पर मौजूद थे। यानी युद्ध अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहा—यह अब घर के दरवाजे तक आ चुका है।

टारगेटेड स्ट्राइक या मैसेज?

इजरायल का यह हमला महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि एक ‘पॉलिटिकल सिग्नल’ माना जा रहा है। पहले ही इजरायली रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि लारीजानी को “खत्म” कर दिया गया है।

अब सवाल यह है—क्या यह सिर्फ एक नेता को हटाने की कोशिश थी, या पूरे सिस्टम को झकझोरने की रणनीति?

एक साथ रखे ताबूत: इमोशन बनाम जियोपॉलिटिक्स

तस्वीर में जो सबसे ज्यादा चुभता है, वो है एक पिता और बेटे का साथ होना—जिंदगी में भी और मौत में भी। यह सिर्फ एक ‘वायरल फोटो’ नहीं है, यह Middle East की उस हकीकत का ट्रेलर है जहां पावर गेम में इंसानियत अक्सर बैकग्राउंड में धकेल दी जाती है।

ईरान में गुस्सा, दुनिया में सन्नाटा

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने लारीजानी को “इस्लामी गणराज्य का आजीवन सेवक” बताते हुए उनकी शहादत की पुष्टि की है। देश में आक्रोश उबाल पर है। सड़कों पर गुस्सा है, सोशल मीडिया पर बदले की मांग।
और दुनिया?
वो बस अगली हेडलाइन का इंतजार कर रही है।

आगे क्या? बदले की आहट या बड़े युद्ध की शुरुआत?

विश्लेषक हुसैन अफसर का मानना है कि यह हमला Middle East में एक बड़े एस्केलेशन का ट्रिगर बन सकता है। ईरान चुप बैठने वालों में नहीं है, और इजरायल पीछे हटने वालों में नहीं। मतलब साफ है—यह कहानी अभी खत्म नहीं हुई, यह तो बस पहला अध्याय है।

मुंबई छोड़ दिल्ली क्यों भागे शिंदे? BJP संग ‘सिंबल’ और ‘सियासत’ की सर्जरी

Related posts

Leave a Comment