Bangladesh ने Japan के साथ खोल दिया Economic Jackpot

सैफी हुसैन
सैफी हुसैन, ट्रेड एनालिस्ट

बांग्लादेश में चुनाव नज़दीक हैं, लेकिन उससे पहले युनूस सरकार ने इकोनॉमिक फ्रंट पर ऐसा दांव चला है, जिसने South Asia की trade chessboard हिला दी है।
Bangladesh ने Japan के साथ Economic Partnership Agreement (EPA/EPP) पर साइन कर एक नया अध्याय खोल दिया है—वो भी ऐसे वक्त में, जब देश LDC से बाहर निकलने की तैयारी में है।

Tokyo से Dhaka तक: Deal के पीछे की पूरी कहानी

इस ऐतिहासिक समझौते पर Tokyo में हस्ताक्षर किए गए। Bangladesh delegation में Commerce Ministry के सीनियर अफसर शामिल थे, जबकि signing के वक्त Bangladesh की ओर से SK Bashir Uddin Japan की ओर से State Minister Hori Iwao मौजूद रहे।

Commerce Secretary महबूबुर रहमान के मुताबिक, “ये Bangladesh का पहला full-fledged EPA है किसी developed country के साथ।”

और मज़ेदार बात? Japan ने भी पहली बार किसी LDC देश के साथ ऐसा पूरा EPA साइन किया है।

Duty-Free Access: Exporters के लिए Jackpot

इस समझौते के तहत Bangladesh को 97.9% tariff lines पर duty-free market access, Export basket का करीब 97% Japan में बिना ड्यूटी जाएगा। Ready-Made Garments (RMG) को भी बड़ा फायदा।

कुछ items जैसे rice, sugar, fish products और leather goods को इससे बाहर रखा गया है—क्योंकि trade में भी “selective friendship” होती है।

Toyota-Honda बाहर क्यों?

अब यहां आता है strategic twist Japan की automobiles (Toyota, Honda) को duty-free entry नहीं दी गई। क्यों? ताकि Japanese companies सीधे Bangladesh में vehicle manufacturing में निवेश करें। यानी message साफ है “Sell here? No. Build here.”

इससे Bangladesh की automotive industry का DNA बदल सकता है।

LDC Exit के बाद की तैयारी

Bangladesh नवंबर में LDC category से बाहर निकलने वाला है। इसका मतलब GSP benefits खत्म, Tariff pressure बढ़ेगा।

ऐसे में Japan deal एक life jacket की तरह है। Council of Advisers ने 22 जनवरी को ही इस agreement को green signal दे दिया था।

Numbers जो कहानी कहते हैं

  1. FY 2024-25 में Japan को export: $1.33 billion (8.2% growth)
  2. Major exports: RMG, seafood, jute, home textile, leather
  3. Japan से import: $1.87 billion

Trade imbalance है, लेकिन investment आने पर equation बदल सकती है।

South Asia में अक्सर trade deals चुनावी भाषणों तक सीमित रहते हैं, लेकिन Bangladesh ने यहां फाइलों से निकलकर फैक्ट्री फ्लोर तक सोच लिया है।

कह सकते हैं “Manifesto से पहले Manufacturing!”

India के लिए Signal?

Japan भारत का भी strategic partner है। ऐसे में Bangladesh-Japan EPA सिर्फ trade नहीं, बल्कि regional economic realignment का संकेत है। Asia में supply chain shift हो रही है—और Bangladesh खुद को center में खड़ा कर रहा है।

Aminabad Ground Report: ट्रैफिक नहीं, जन-सुनामी चलती है

Related posts

Leave a Comment