तब्बू का ‘शादी वाला बयान’ वायरल, लेकिन सच कुछ और निकला!

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

बॉलीवुड की सीनियर और respected actress Tabu एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है शादी को लेकर उनसे जुड़ा एक shocking statement, जो X (formerly Twitter) और Instagram पर तेजी से वायरल हो रहा है।

54 साल की उम्र में भी unmarried रहने को लेकर तब्बू से अक्सर सवाल पूछे जाते रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि तब्बू ने शादी को लेकर एक बेहद बोल्ड बयान दिया है।

Viral Posts में क्या दावा किया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि तब्बू ने कहा— “मैं शादी नहीं करने वाली, सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही हूं।”

इन दावों को कुछ entertainment handles ने amplify किया, जिसके बाद मामला तेजी से फैल गया। कुछ reports में TellyChakkar के एक Instagram पोस्ट का भी हवाला दिया जा रहा है।

Fact Check: क्या तब्बू ने सच में ऐसा कहा?

अब सवाल यही है— क्या Tabu ने वाकई ऐसा बयान दिया?

अब तक की जांच में सामने आया है कि ऐसा कोई verified video interview मौजूद नहीं है। तब्बू की ओर से कोई official quote या बयान सामने नहीं आया। X पर सामने आए कुछ posts के मुताबिक, Tabu की team ने इस दावे को गलत बताया है।

यानी फिलहाल यह मामला unverified viral claim का है, न कि confirmed statement का।

Tabu की चुप्पी, अफवाहों को हवा?

इस पूरे विवाद पर अब तक तब्बू ने publicly कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन media norms के मुताबिक, जब तक कोई authentic source या direct statement सामने न आए, ऐसे दावों को सच नहीं माना जा सकता

Personal Life vs Professional Graph

तब्बू ने अब तक शादी नहीं की है, हालांकि अतीत में उनका नाम कुछ सेलेब्रिटीज़ से जोड़ा गया। वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर, तब्बू का करियर लगातार मजबूत बना हुआ है— हाल ही में फिल्म ‘Crew’ में नजर आईं। अब दर्शक ‘Drishyam 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी तब्बू काफी एक्टिव हैं और उनकी हर पोस्ट पर लाखों reactions आते हैं।

आज के digital दौर में बयान कम, स्क्रीनशॉट ज्यादा वायरल होते हैं। Tabu का मामला एक बार फिर याद दिलाता है— Viral होने से पहले Verify करना ज़रूरी है।

Related posts

Leave a Comment