
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों को राहत देने के लिए सभी क्लासरूम में 10,000 एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।
इस फैसले का ऐलान दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया है।
क्यों जरूरी हुआ यह फैसला?
ठंड के मौसम के साथ-साथ दिल्ली में AQI लगातार खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है। प्रदूषण के कारण कई बार स्कूल बंद करने पड़ते हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार ने तय किया है कि बच्चों को स्कूल के अंदर कम से कम साफ हवा जरूर मिले।
टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा इंस्टॉलेशन
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि एयर प्यूरीफायर लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। सभी सरकारी स्कूलों के क्लासरूम कवर किए जाएंगे। प्राथमिकता उन इलाकों को दी जाएगी जहां प्रदूषण ज्यादा रहता है।
सरकार का कहना है कि यह कदम पढ़ाई + सेहत दोनों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।
पढ़ाई भी चले, सेहत भी बचे
प्रदूषण के कारण स्कूल बंद होना बच्चों के भविष्य पर असर डालता है। सरकार का मानना है कि अगर क्लासरूम का माहौल सुरक्षित होगा।
तो स्कूल बंद करने की नौबत कम आएगी। और बच्चों की पढ़ाई निर्बाध जारी रह सकेगी।
जब बाहर की हवा सिलेबस से ज्यादा टॉक्सिक हो जाए, तो सरकार को कहना ही पड़ता है— पढ़ाई करेंगे, लेकिन पहले सांस लेंगे!
