आज मंगलवार, 9 दिसंबर 2025, पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि। विशेष बात यह कि आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग दोनों बन रहे हैं—यानि ग्रहों ने कह दिया है “आज कुछ बड़ा हो सकता है”… बाकी आपके कर्मों पर है।
ग्रहों की वर्तमान लोकेशन भी किसी Air Traffic Control स्क्रीन जैसी दिख रही है—
- शनि: मीन में
- राहु: कुंभ में
- केतु: सिंह में
- गुरु: मिथुन में
- मंगल: धनु में
- चंद्र: कर्क में
- सूर्य, बुध, शुक्र: वृश्चिक में
चलते हैं राशियों की दुनिया में—जहां हर दिन उम्मीदें भी होती हैं और परीक्षा भी।
मेष (Aries)
कम बोलना ही आज का Brahmastra है। धनलाभ के कई सोर्स खुलेंगे लेकिन घर-परिवार की चिंता माइग्रेन का कारण बन सकती है।
भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन इन्वेस्टमेंट अच्छा फल देगा। यात्रा योग प्रबल।
वृषभ (Taurus)
आज ग्रह बोले — “भाई, आज तुम्हारा दिन अच्छा है।” बड़े डील, प्रॉपर्टी, बिजनेस—सबमें फायदा। स्टूडेंट्स के लिए भी गोल्डन डे। शादी योग्य लोगों के लिए अच्छी खबरें।
मिथुन (Gemini)
पसंदीदा खाना, दोस्तों के साथ घूमना—ये तो मिलेगा। लेकिन जॉब में मेहनत बेकार जा सकती है। लापरवाही से अवसर हाथ से फिसलेंगे।
विवाह प्रयास सफल।
कर्क (Cancer)
दिन की शुरुआत ‘स्नूज़ बटन’ मोड में होगी। करियर में डिसीजन लेने में झिझक। धन प्राप्ति सुगम, यात्रा सफल। कानूनी मामलों में पोजीशन स्ट्रॉन्ग।
सिंह (Leo)
रोजगार प्रयास सफल। सोशल स्टैंडिंग बढ़ेगी। वर्कलोड से थोड़ा तनाव लेकिन बुजुर्गों का ध्यान रखें। कीमती चीजें संभालकर रखें।
कन्या (Virgo)
नई व्यापारिक योजनाएं बनेंगी। वर्किंग स्टाइल में सुधार जरूरी। सरकारी कामों में फायदा। अपनों से हल्का मनमुटाव संभव—धैर्य रखें।

तुला (Libra)
अपनी जिम्मेदारी समझें—आज Universe यही सिखा रहा है। धनलाभ मिलेगा। बिजनेस राइवल शांत होंगे। संतान विवाह में सफलता।
आलस्य कार्य धीमे करेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपकी बातें लोगों के दिल जीत लेंगी। संतान के लिए शुभ दिन। सोशल वर्क सफल। परिवार संग आउटिंग का योग।
धनु (Sagittarius)
Love life में आज फूल खिलेंगे। यात्रा और निवेश लाभ देंगे। धन प्राप्ति आसान। खतरा या रिस्क न लें—ग्रह चेतावनी मोड में हैं।
मकर (Capricorn)
चाहे न चाहें, खर्चा बढ़ेगा। हल्की चोट, बहस—थोड़ा संभलकर। कुसंग से बचें। तीर्थ यात्रा संभव।
परिवार पर ध्यान।
कुंभ (Aquarius)
निवेश शुभ। परिवार संग एन्जॉयमेंट। काम ज्यादा, आराम कम। झूठ बोलने से बचें—आज पकड़े जा सकते हैं। मां की सेहत कमजोर।
मीन (Pisces)
बोलने से पहले सोचें, वर्ना बाद में पछतावा। अप्रिय सूचना मन दुखी कर सकती है। बिजनेस में विवेक जरूरी। संतान चिंता—प्रेम प्रसंग में तनाव। इलेक्ट्रॉनिक्स पर खर्च।
BB19 का महामुकाबला: Farhana vs Gaurav… कौन मारेगा बाज़ी?
