
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। अपना दल के विधायक विनय वर्मा का वीडियो वायरल है, जिसमें वे PWD विभाग के इंजीनियरों पर जमकर बरसते नजर आ रहे हैं। वीडियो में MLA साहब कहते सुनाई दे रहे हैं — “नंगा करके घुमाऊंगा… जूते से मारूंगा!”
गुस्सा किस बात पर था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सड़क निर्माण और काम की गुणवत्ता से जुड़ा है। विधायक को किसी शिकायत पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सीधे इंजीनियरों पर बरसना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि “भ्रष्टाचार पर गुस्सा ठीक है, पर भाषा ज़रा संयमित हो जाती तो बेहतर होता।”
राजनीति में गुस्सा नया नॉर्मल?
राजनीतिक गलियारों में ये कोई पहला मौका नहीं जब किसी नेता का गुस्सा कैमरे में कैद हुआ हो।
जनता की राय
लोकल लोगों का कहना है — “काम तो होना चाहिए, लेकिन इस तरह की भाषा से डर लगता है।”
वहीं कुछ लोग विधायक की बात का समर्थन करते नजर आए — “कभी-कभी सख्ती जरूरी होती है, नहीं तो सिस्टम चलता नहीं।”

MLA विनय वर्मा का वीडियो भले ही गुस्से में बना हो, लेकिन अब यह मीम मटीरियल बन चुका है। UP की राजनीति में एक बार फिर “वायरल वीडियो” नया इलेक्शन टूल बन गया है।
दिल्ली कार ब्लास्ट LIVE: आतंकी डॉ. उमर की मां और 2 गिरफ्तार
