
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के आखिरी दिन दरभंगा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो किसी राजनीतिक कार्यक्रम से ज़्यादा धार्मिक उत्सव जैसा लग रहा था। लोहिया चौक से मछली चौक तक फैले इस रोड शो में भगवा लहर और जय श्री राम के नारों ने पूरा मिथिला गूंजा दिया।
“योगी योगी” और “बुलडोजर बाबा जिंदाबाद” के नारे
सड़कों पर खचाखच भीड़ थी — कोई छत पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बना रहा था, तो कोई कमल का झंडा थामे “हिंदू हृदय सम्राट योगी” के नारे लगा रहा था।
जनसमूह में ‘हर हर महादेव’ और ‘माता जानकी की जय’ की आवाजें माहौल को और जोशीला बना रही थीं।
फूलों की बारिश, पटाखों की बरसात
जहां-जहां से रोड शो गुज़रा, लोगों ने फूल बरसाए और कई जगहों पर फुलझड़ियां छोड़ीं। योगी हर मोड़ पर हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते दिखे — मानो मिथिला की गलियां अब ‘मिनी अयोध्या’ बन गई हों।
“एनडीए को फिर मौका दीजिए”
सीएम योगी ने मंच से कहा — “आज दरभंगा ने जो उत्साह दिखाया है, वह इस बात का प्रमाण है कि बिहार फिर एनडीए की सरकार बनाना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाई छुएगा।”
उन्होंने संजय जी को एनडीए प्रत्याशी बताते हुए कहा कि जनता उन्हें “फिर से आशीर्वाद” दे, ताकि सुशासन और विकास की नींव और मजबूत हो।

“जय श्री राम” से जोश भरते योगी
योगी ने भाषण के अंत में माइक उठाया और कहा — “सियावर रामचंद्र की जय! माता जानकी की जय! जय श्री राम!” और देखते ही देखते पूरा दरभंगा गूंज उठा।
सीनियर पत्रकार आलोक सिंह ने कहा — “अब तो बिहार के चुनावों में भी ‘बुलडोजर मॉडल’ की एंट्री हो गई है। जो विकास नहीं करेगा, उसका वादों वाला मकान गिर सकता है।”
लेडी सिंघम बनी ‘पूजा’! जालसाज बोला “I Love You”, मिला हवालात का व्यू!
