
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST सुधारों को लेकर सीधी, सटीक और तीखी बात कह दी।
मोदी स्टाइल में Delivered!
“अगर मैंने टॉफी पर 21% टैक्स लगाया होता, तो ये मेरे बाल नोच लेते!”
हॉल में हंसी, तालियां और पत्रकारों की पेन स्याही छोड़ने लगीं।
GST अब सिर्फ टैक्स नहीं, विकास की टेक्सी है
पीएम मोदी ने GST को आज़ादी के बाद का “सबसे बड़ा आर्थिक सुधार” बताया और कहा कि
“समय पर बदलाव के बिना, भारत को वैश्विक मंच पर उसका सही स्थान नहीं मिल सकता।”
अब GST को “सरल”, “स्मार्ट” और “सिंगल टैक्स सिस्टम” बताया जा रहा है — जिसमें आम आदमी का मासिक बजट कंट्रोल में रहेगा, और सरकार को मिलेगा रोजगार, रेवेन्यू और रिस्पेक्ट।
नवरात्रि से लागू होगा ‘Next Gen GST’ – मां के आशीर्वाद से बदलाव!
पीएम मोदी ने एलान किया कि 22 सितंबर, यानी नवरात्रि के पहले दिन, GST सुधार का अगला चरण लागू होगा।
“ये सुधार मातृशक्ति से जुड़ी चीज़ों पर हैं, इसलिए शुभ दिन चुना गया है।”
अब GST सिर्फ टैक्स नहीं, संस्कार का हिस्सा हो गया है!
कांग्रेस पर तंज – ‘टॉफी टैक्सर्स’ की पोलपट्टी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा वार करते हुए कहा:
कांग्रेस बच्चों के लिए टॉफियों पर भी 21% टैक्स लगाती थी। अगर मोदी ने ऐसा किया होता, तो वे मेरे बाल नोच लेते।
GST से पहले का भारत ऐसा ही था – हर चीज़ पर अलग टैक्स, उलझन भरे रेट, और सरकार का झोला हमेशा भरा, जनता का खाली।
GST लागू होने से क्या-क्या बदला? पीएम मोदी ने गिनाई उपलब्धियां
-
एक देश, एक टैक्स

-
ट्रांसपेरेंसी में बढ़ोतरी
-
टैक्स चोरी में भारी कमी
-
राज्यों की हिस्सेदारी में बढ़त
-
डिजिटल ट्रैकिंग से भ्रष्टाचार में कटौती
-
अब सुधारों से और भी सस्ते होंगे प्रोडक्ट्स
“देश का पैसा देश के विकास में लगना चाहिए, न कि पॉलिटिक्स के झोलाछाप स्कीमों में” – मोदी जी का इशारा साफ था।
GST: अब डर नहीं, डिजिटल दोस्त
मोदी सरकार GST को अब एक टेक-फ्रेंडली सिस्टम बना रही है, जिससे छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को भी टैक्स सिस्टम से डर न लगे।
“GST अब Google Sheet नहीं, समझदारी वाली सरकार की Tax Treat है।”
-
“GST के जरिए अब हम ग्लोबल इकॉनमी में भारत की पोजिशन मजबूत करेंगे।”
-
“ये रिफॉर्म सिर्फ व्यापारियों का नहीं, हर नागरिक का है।”
-
“GST = जनता से टैक्स नहीं, साथ चाहिए।”
“GST घटा, EMI का बोझ हटा – घर खरीदने का सही टाइम आया भइया!”
