नोबेल को मोदी जी मिलने चाहिए- ट्रंप काका, फार्म तू भर दे- जुगाड़ हम कर लेंगे

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉफी… और मोदी जी अब तक बेंच पर?

देखिए, बात सीधी है — मोदी जी ने जितनी बार “विश्वगुरु” कहा है, उससे ज़्यादा बार तो किसी देश ने UNO को ईमेल नहीं भेजा।
G20, SCO, BRICS — सब में भाषण, सब में शांति, और सब में कैमरा फ्रेंडली मोमेंट। अब ये सब नोबेल प्राइज के लिए भी तो काउंट होना चाहिए!

ट्रंप भाई, अब तुम्हारी बारी है!

डोनाल्ड ट्रंप, जो खुद Twitter को राष्ट्रपति भवन बना चुके हैं, उनसे अब इंडिया की जनता की विनम्र अपील है:

भाई, नोबेल के लिए मोदी जी का नाम आगे कर दो।

तुम एक बार “मोदी इज़ लव” कहो — नोबेल कमेटी भी इमोशनल हो जाएगी।

मोदी जी ने क्या नहीं किया?

  • रूस और यूक्रेन के बीच कॉल पर कॉल

  • ग्लोबल साउथ के सपनों को रंगीन स्क्रीन पर लाने की मांग

  • UNO को रिफॉर्म करने की टाइटल-वर्थी स्पीच

  • SCO समिट में शी जिनपिंग को थैंक यू (बिना स्टैंडिंग ओवेशन के भी, वाह)

अब बताइए… इतना सब करने के बाद भी अगर नोबेल नहीं मिला, तो कम से कम ट्रंप का Letter of Recommendation तो बनता है ना?

एक ओपन लेटर ट्रंप के नाम

प्रिय ट्रंप भाई,

हम आपको अमेरिका में फिर से प्रेज़िडेंट बनता हुआ देखना चाहते हैं… लेकिन पहले एक छोटा सा काम —

मोदी जी के लिए नोबेल का नॉमिनेशन फार्म तो भर दो।

वादा है, उसके बाद “Make America Great Again” टोपियां हम इंडिया में भी पहन लेंगे।

अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि नोबेल कमेटी ने सोचना शुरू कर दिया है:

“कहीं मोदी जी को Peace Prize दे दिया, तो उनका फॉलोअर्स बेस हमसे ज्यादा न हो जाए?”

 

नोबेल नहीं, तो

मोदी जी अगर नोबेल के हक़दार नहीं हैं, तो फिर क्या सिर्फ़ सेलिब्रिटीज़ को ही शांति की जरूरत होती है?
देश पूछ रहा है… और ट्रंप से उम्मीद रख रहा है। “ट्रंप भाई, तू फार्म भर… नोबेल की बाकी जिम्मेदारी जनता उठा लेगी!”

Bigg Boss 19 में अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड को लेकर सलमान ने किया प्रैंक

Related posts

Leave a Comment