Bigg Boss 19 में नीलम ने रोते हुए फोड़े रियलिटी के बम

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

Bigg Boss 19 का पहला हफ्ता ही ऐसे ड्रामा और इमोशन से लबालब है, जैसे आलू की सब्ज़ी में ज़्यादा पानी।
वीकेंड का वार में सलमान खान ने जैसे ही कंटेस्टेंट्स को “फॉलोअर” चुनने का टास्क दिया, घर में सोशल मीडिया जैसा फॉलो-अनफॉलो का खेल शुरू हो गया।

ज़्यादातर कंटेस्टेंट्स ने नीलम गिरी को फॉलोअर बताया। और फिर आया वो मोमेंट… जब अभिषेक बजाज ने भी नाम लेकर कह दिया – “नीलम हमेशा कुनिका के साथ दिखती है…”

नीलम का रिएक्शन:

“भेड़चाल में चलने वालों से बहस नहीं करती मैं!” 

नीलम गिरी का इमोशनल विस्फोट: ‘मैं अकेली नहीं हूं घर में!’

नीलम की आंखों से आंसू ऐसे बहने लगे जैसे वीकेंड के ऑफर खत्म होने पर शॉपिंग लवर्स रोते हैं।
उन्होंने कहा:

“मैं बात करने आती हूं तो आपलोग भी रिस्पॉन्ड करो! यहां कोई गुलाम नहीं आया है!”

सलमान खान ने भी नीलम को सपोर्ट करते हुए अभिषेक को समझाया –

“अपना माइंड बनाओ, दूसरों का प्रिंटेड एजेंडा मत पढ़ो।”

इस हफ्ते घर से कोई नहीं निकलेगा!

हालांकि 7 सदस्य नॉमिनेटेड हैं –

  • अभिषेक बजाज

  • गौरव खन्ना

  • जीशान कादरी

  • नीलम गिरी

  • तान्या मित्तल

  • नतालिया जानोसजेक

  • प्रणित मोरे

लेकिन गॉसिप गली के सूत्रों के अनुसार इस हफ्ते एलिमिनेशन नहीं होगा। यानी ड्रामा जारी रहेगा, और TRP भी!

Bigg Boss में अब बन रहे हैं माइंड गेम्स के मास्टर

नीलम का यह फूट-फूट कर रोना एक इमोशनल ब्रेकडाउन नहीं, बल्कि शायद इमोशनल स्ट्रैटेजी थी।
अब देखना ये है कि क्या ये दिल से आया था या स्क्रिप्ट से? 

Bigg Boss 19 ने पहले ही हफ्ते में दिखा दिया है कि “ये सिर्फ शो नहीं, भावनाओं का कुरुक्षेत्र है!”
जहां आंसू, आरोप और सलमान के one-liners मिलकर बनाते हैं रियलिटी टीवी का ‘Kahaani Ghar Ghar Ki 2025 Version’.

SCO आखिर है क्या? शर्त लगा लो इससे ट्रंप की टेंशन टाइट होने वाली है!

Related posts

Leave a Comment