आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष राशि (Aries)
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 03
राशिफल: आज परिवार में समय बिताकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे और भाई-बहनों का साथ मिलेगा। हिचकिचाने वाले कार्यों से बचें।
वृष राशि (Taurus)
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 04
राशिफल: व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात आपको भावनात्मक सुकून देगी। सामाजिक जीवन में आपकी बातों का असर दिखेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 01
राशिफल: उधार दिया हुआ धन वापसी की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में सुलह और स्नेह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 06
राशिफल: धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कला और रचनात्मक कार्यों में नई संभावनाएं मिलेंगी। प्रेम और करियर दोनों में अच्छे संकेत हैं।
सिंह राशि (Leo)
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 07
राशिफल: सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। घर में मेहमानों की चहल-पहल रहेगी। राजनीति या संस्कृति में हैं तो लोकप्रियता बढ़ेगी।
कन्या राशि (Virgo)
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 01
राशिफल: आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बितेगा लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि (Libra)
शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 08
राशिफल: धन लाभ के साथ पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक रहेगा। रुकी योजनाएं फिर से शुरू करें। प्रेम जीवन बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
शुभ रंग: इंडिगो | शुभ अंक: 09
राशिफल: वाणी से संबंधों में मिठास लाएं। अधूरी योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। बहन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 07
राशिफल: सहकर्मियों का साथ मिलेगा। बच्चों के साथ मज़ेदार पल बिताएंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 09
राशिफल: आज काम में मन लगेगा, बड़ा आर्डर मिल सकता है। आत्मविश्वास के साथ मुश्किल कार्य पूरे होंगे।
कुम्भ राशि (Aquarius)
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 02
राशिफल: सेहत में सुधार होगा। अटके काम पूरे होंगे। योजनाबद्ध कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लिए अहम निर्णय ले सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
शुभ रंग: नेवी-ब्लू | शुभ अंक: 01
राशिफल: शिक्षा और करियर में प्रगति के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में सहयोगियों का साथ मिलेगा।