एनडीपीएस के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को एक वर्ष के सश्रम कारावास व 2000/- हजार रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित

झांसी।वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु.अ.सं. 324/2013 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त के संबंध में झाँसी पुलिस एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता द्वारा माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा रही थी।

न्यायालय एडीजे/एनडीपीएस कोर्ट, झाँसी द्वारा अभियुक्त संतोष उर्फ बबुआ पुत्र मुन्ना यादव नि0 सिया मस्जिद के पास नई बस्ती कोतवाली जनपद झाँसी को एक वर्ष के सश्रम कारावास व 2000/- रुपये के जुर्माने से दण्डित किया गया ।

Related posts