
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को धान खरीद की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर क्रय केंद्र पर आने वाले किसान की उपज हर हाल में खरीदी जाए और उसका भुगतान समय पर सीधे खाते में पहुंच जाए।
उन्होंने कहा कि धान खरीद की रफ्तार और बढ़ाई जाए ताकि किसी अन्नदाता को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो।
MSP में ₹69 की बढ़ोतरी, अब 5000 खरीद केंद्र होंगे
बैठक में जानकारी दी गई कि इस सीजन कॉमन धान का MSP ₹२३६९/क्विंटल। ग्रेड-A धान का MSP ₹२३८९/क्विंटल। तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹69 अधिक है।
फिलहाल 4,227 खरीद केंद्र संचालित हैं।
CM योगी ने निर्देश दिया- क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 5000 की जाए, ताकि किसानों को अपने नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिले।
1.51 लाख किसानों से 9.02 लाख MT धान की खरीद, ₹1984 करोड़ भुगतान
अधिकारियों ने बताया कि 30 नवंबर तक 1,51,030 किसानों से 9.02 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।किसानों के खातों में अब तक ₹1,984 करोड़ से अधिक की राशि सीधे भेजी जा चुकी है।
CM ने चेतावनी दी—“पेमेंट में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

मिड-डे मील और आंगनबाड़ी को फोर्टिफाइड चावल की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और माताओं के पोषण से जुड़ी योजनाओं में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। इसलिए FRK की पर्याप्त उपलब्धता। वेंडर्स की संख्या बढ़ाने। और तकनीकी समस्याओं को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया गया।
अब तक 2,130 MT FRK गुणवत्ता जांच में पास घोषित हुआ है।
खरीद केंद्रों पर मैनपावर बढ़े, किसानों को लाइन में न लगना पड़े
योगी ने कहा कि जरूरत के अनुसार केंद्रों पर स्टाफ बढ़ाया जाए, भीड़ न लगे और किसी किसान को वापस न लौटना पड़े। धान उठान, मिल-मैपिंग और पूरी प्रक्रिया को और सरल बनाने पर भी जोर दिया गया ताकि खरीद लगातार सुचारु चलती रहे।
खाद और बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जिले में खाद की कमी, बीज की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभागों को स्टॉक की नियमित समीक्षा का निर्देश दिया गया।
Civil Services Motivation: द्वारिका चाहिए? तो मथुरा त्यागनी ही पड़ेगी
