झांसी में स्नातक विधायक चुनाव के लिए मतदान शुरू, 31 केंद्रों पर बनाए गए 47 बूथ

सपा के डॉ. मानसिंह यादव और भाजपा के अशोक कुमार राठौर समेत 12 प्रत्याशी मैदान में, 25,220 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

झांसी। झांसी में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। जिले में मतदान संपन्न कराने के लिए 31 मतदान केंद्रों पर कुल 47 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 25,220 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान शुरू होने के शुरुआती दौर में पोलिंग बूथों पर शांति का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम नजर आ रही है और एक-दो मतदाता ही वोट डालने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है।

इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ. मानसिंह यादव और भारतीय जनता पार्टी की ओर से अशोक कुमार राठौर सहित कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के मतों से होगा।

अब देखना होगा कि मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी किस तरह बढ़ती है और चुनावी मुकाबले में किस प्रत्याशी को बढ़त मिलती है।

Related posts