Islamabad में डील, बाहर बम—Iran अड़ा, US सख्त, Israel बेपरवाह

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

इस्लामाबाद में शांति की बातें… और बॉर्डर पर बमबारी! एक तरफ United States और Iran टेबल पर “Peace Deal” लिख रहे हैं…दूसरी तरफ Israel और Hezbollah मैदान में “Fire Deal” खेल रहे हैं। यानी—डिप्लोमेसी ऊपर, तबाही नीचे!

‘फ्रीज एसेट्स खोलो’—ईरान की जिद

Iran का सबसे बड़ा दांव साफ है— विदेशों में फंसी उसकी अरबों डॉलर की संपत्तियां अनफ्रीज की जाएं। लेकिन White House ने ठंडा पानी डाल दिया— “ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया” यानी बातचीत शुरू होने से पहले ही पहली डिमांड पर ब्रेक लग गया!

मैदान में जंग जारी—सीजफायर सिर्फ कागज पर?

इस्लामाबाद में मीटिंग चल रही है…लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी सुना रही है। Israel ने लेबनान में एयरस्ट्राइक तेज कर दी
Hezbollah ने ड्रोन से जवाब दिया। सीधा मतलब— “Ceasefire” सिर्फ बयान में है, जमीन पर नहीं!

ट्रंप का तेल वाला तड़का

Donald Trump ने भी मौके पर बयान दे डाला— दुनिया का सबसे बढ़िया तेल अमेरिका के पास है। अब ये बयान सिर्फ इकोनॉमिक नहीं…
ये एक साफ मैसेज है—Oil = Power और इस पूरी जंग का असली खेल भी यहीं छुपा है।

दोनों पक्षों की शर्तें—Deal या Deadlock?

अमेरिका क्या चाहता है

Strait of Hormuz पूरी तरह खुला रहे
ईरान परमाणु कार्यक्रम बंद करे
मिसाइल प्रोग्राम पर रोक
प्रॉक्सी ग्रुप्स को सपोर्ट बंद

ईरान क्या चाहता है

सभी आर्थिक प्रतिबंध खत्म
फ्रीज एसेट्स रिलीज
होर्मुज पर पूरा कंट्रोल
जहाजों से टोल वसूली

अब आप खुद समझ लो— ये Negotiation कम, Tug of War ज्यादा लग रही है!

इस्लामाबाद बना ‘Diplomatic Battlefield’

Islamabad इस वक्त दुनिया का सबसे टेंशन वाला मीटिंग रूम बन चुका है। अमेरिकी टीम लीड कर रहे हैं JD Vance ईरान की तरफ से नेतृत्व कर रहे हैं Mohammad Bagher Ghalibaf बाहर भारी सिक्योरिटी… अंदर हाई-वोल्टेज बातचीत…एक गलत शब्द = पूरा खेल खत्म!

‘डील नहीं तो हमला’—ईरान की चेतावनी

ईरान के उपराष्ट्रपति का साफ संदेश— “जब तक डील नहीं होगी, हम और खतरनाक हमले करेंगे”

यानी शांति की टेबल पर भी— War का डर बराबर बैठा है!

इंटरनेशनल दबाव—फ्रांस और तुर्किये की एंट्री

France और Turkey ने मिलकर अपील की— लेबनान में तुरंत सीजफायर लागू हो। होर्मुज में फ्री नेविगेशन। Emmanuel Macron का बयान साफ— “शांति चाहिए… लेकिन स्थायी समाधान के साथ।”

इस्लामाबाद में हाथ मिल रहे हैं… लेबनान में हथियार चल रहे हैं…और दुनिया देख रही है ये Ceasefire है… या सिर्फ Timepass?

गोली रुकी… लेकिन गारंटी नहीं! ईस्टर पर पुतिन का ‘2 दिन का ब्रेक’

Related posts

Leave a Comment