सुबह-सुबह UP Alert: कहीं आग, कहीं एक्शन, तो कहीं Exam का Tension

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

सुबह की चाय के साथ खबरों का तड़का भी जरूरी है। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक, आज की सुर्खियों में एक्शन, हादसे, छापेमारी और VIP दौरों की हलचल देखने को मिल रही है।

लखनऊ: पार्कों से लेकर पावर तक सख्ती

राजधानी लखनऊ में LDA और स्मारक समिति के पार्कों की आमदनी-खर्च की जांच के आदेश मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने दिए हैं। पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी करने के निर्देश जारी हुए हैं।

दूसरी ओर बिजली बिल न भरने वालों पर पावर कॉर्पोरेशन का एक्शन जारी है। जानकीपुरम, गोमतीनगर और अमौसी समेत कई इलाकों में 2500 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। नगर निगम ने मीरानपुर में करीब 5 करोड़ की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

आग की घटनाएं भी सामने आईं डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग और सरोजनी नगर क्षेत्र में दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया।

हापुड़ और झांसी: हादसे और अपराध

हापुड़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। धौलाना क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए, वहीं सिंभावली क्षेत्र में बस के ब्रेक फेल होने से कार पलट गई।

वन विभाग मगरमच्छ पकड़ने में नाकाम रहा, जिससे बाबूगढ़ क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

झांसी में अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।

रायबरेली और गोरखपुर: प्रशासनिक हलचल

रायबरेली में SP Ravi Kumar ने थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। आगामी त्योहारों को लेकर डीएम और एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। गोरखपुर में Yogi Adityanath अपने दौरे के दूसरे दिन गौ सेवा, लोकार्पण और उद्घाटन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मेरठ और आगरा: टैक्स छापा और मारपीट

मेरठ में रोहताश हलवाई के ठिकानों पर GST विभाग का छापा पड़ा है। टैक्स चोरी के मामले में दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में ढाबे पर मारपीट और फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

रेलवे और बोर्ड परीक्षा अपडेट

उत्तर रेलवे ने होली पर 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

UP बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार रिजर्व प्रश्नपत्र सेट, चार रंगों की उत्तर पुस्तिकाएं और 20 केंद्रों पर पहली बार जैमर लगाए जाएंगे। यानी नकल पर “Full Stop” लगाने की तैयारी।

देहरादून और अम्बेडकरनगर: VIP मूवमेंट

देहरादून में Pushkar Singh Dhami का व्यस्त कार्यक्रम है। वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर Jagat Prakash Nadda का स्वागत करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अम्बेडकरनगर में डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya ग्राम चौपाल और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सुबह की खबरें बता रही हैं कि UP में “एक्शन मोड” ऑन है कहीं छापा, कहीं कब्जा हटाओ अभियान, कहीं ब्रेक फेल तो कहीं बिल फेल।

और हां, बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल करने वालों के लिए “No Network Zone” तैयार है।

BNP की ऐतिहासिक जीत, तारिक रहमान बनेंगे PM? भारत के लिए क्या मायने

India Growth Story: अब Luxury Giants भी लाइन में

Related posts

Leave a Comment