ट्रंप का ‘शांति संदेश’ या अगला बड़ा हमला—मिडिल ईस्ट में खेल अभी बाकी है

Jyoti Atmaram Ghag
Jyoti Atmaram Ghag

तीन दिन… बस तीन दिन में दुनिया ने युद्ध और शांति के बीच झूलती हुई सबसे खतरनाक रस्साकशी देख ली।एक तरफ Donald Trump का “peace mode”, दूसरी तरफ Iran का “power punch”। सवाल साफ है—क्या ये ceasefire है… या बस तूफान से पहले की खामोशी?

“शांति या रणनीति?” – ट्रंप का अचानक ब्रेक

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव Karoline Leavitt ने जब कहा कि अमेरिका ने हमलों को “pause” किया है, तो ये एक diplomatic gesture कम और tactical pause ज्यादा लगा।

ट्रंप का संदेश crystal clear है “We want peace… but not at the cost of power.”

ईरान के पावर प्लांट्स और energy hubs पर planned strikes रोकना ऐसा है जैसे शिकारी ने तीर खींचकर बस कुछ सेकंड के लिए रोक लिया हो। निशाना अभी भी वहीं है।

“Ceasefire Talks vs Ground Reality” – जमीन पर क्यों नहीं थमा तनाव?

कागज़ पर ceasefire, लेकिन जमीन पर blast। ईरान ने कुवैत एयरपोर्ट पर हमला कर दिया—एक ऐसा कदम जिसने पूरी “peace narrative” को झकझोर दिया। पेंटागन का जवाब भी तुरंत आया— 82nd Airborne Division के 1000+ सैनिक मिडिल ईस्ट भेजने की तैयारी, यानी शांति की बातचीत और युद्ध की तैयारी साथ-साथ चल रही है। ये diplomacy नहीं, high-stakes poker game है।

“Iran Doesn’t Get It?” – व्हाइट हाउस का सख्त संदेश

लीविट का tone unusually aggressive था— “Iran must understand… it has already lost.”

अमेरिका का दावा है कि उसने ईरान की missile capability, naval strength और nuclear ambitions को heavy damage दिया है।

लेकिन असली कहानी ये है ईरान हार मानने के mood में नहीं दिख रहा। और यही इस conflict को dangerous बना रहा है।

“15-सूत्री प्रस्ताव” – शांति का फॉर्मूला या फेल ड्राफ्ट?

रिपोर्ट्स कहती हैं कि ईरान ने US का 15-point ceasefire proposal reject कर दिया। व्हाइट हाउस इसे “partially true” बता रहा है।

मतलब? बातचीत चल रही है, भरोसा नहीं बन रहा। यानी negotiation table पर handshake नहीं, finger-pointing हो रही है।

“India Factor” – क्या बनेगा नया मध्यस्थ?

ईरानी राजदूत ने भारत को “trusted mediator” बताया। अगर ये रोल activate होता है, तो भारत Middle East diplomacy का नया power broker बन सकता है। लेकिन सवाल ये है क्या दोनों पक्ष किसी तीसरे की सुनने के लिए तैयार हैं?

“Trump Doctrine 2.0” – शांति या सख्ती?

ट्रंप का strategy अब साफ दिख रहा है पहले diplomacy, फिर धमकी फिर decisive strike उनका message almost cinematic है—
“Deal करो… या devastation के लिए तैयार रहो।”

ये ceasefire नहीं, pause button है। Game अभी खत्म नहीं हुआ—बस level बदल रहा है। Middle East एक बार फिर global chessboard बन चुका है…और हर चाल के साथ stakes बढ़ते जा रहे हैं।

मौत का मॉल- विदेशों से हथियार, क्राइम ब्रांच ने तोड़ी तस्करों की कमर

Related posts

Leave a Comment